Edited By ,Updated: 12 Dec, 2016 12:10 PM
नोटबंदी की मार से बचने के लिए शॉपिंग मॉल्स ने कमर कस ली है। शॉपिंग मॉल्स ने इस साल करीब 10 दिन पहले ही सेल शुरू कर दी है।
नई दिल्लीः नोटबंदी की मार से बचने के लिए शॉपिंग मॉल्स ने कमर कस ली है। शॉपिंग मॉल्स ने इस साल करीब 10 दिन पहले ही सेल शुरू कर दी है। सभी शहरों के मॉल इस बार थोड़ा पहले ही सज गए हैं। नोटबंदी ने शॉपिंग मॉल्स को क्रिसमस और नए साल की सेल करीब 10 दिन पहले ही शुरू करने के लिए मजबूर कर दिया। नोटबंदी की वजह से मॉल में बिक्री 15 से 20 फीसदी घटी है। लेकिन अब वो सेल के जरिए नुकसान की भरपाई करना चाहते हैं।
मॉल में चहल-पहल शुरु हो गई है, अब की बार मॉल में केवल सजावट पर ही ध्यान नहीं दिया गया। बल्कि मॉल्स की कोशिश है कि वो परिवार को वन स्टॉप डेस्टिनेशन दे सकें। शॉपिंग मॉल्स में कई दमदार ऑफर मिल रहे हैं। मसलन मॉल्स में सभी ब्रैंड्स पर डिस्काउंट मिल रहा है। खरीदारी पर एक लकी कपल को मॉलदीव का हनीमून पैकेज फ्री मिल सकता है। क्रिसमस की तैयारी के तहत फीनिक्स मॉल बच्चों के लिए किड्स मेला आयोजित कर रहा है। यहां शॉपिंग करके आप ऑडी क्यू 3 भी जीत सकते हैं। शॉपिंग मॉल को उम्मीद है कि त्योहारों में उनके यहां का माहौल सुधरेगा।