Nestle के 'लो फैट डेयरी व्हाइटनर' का सैंपल फेल, FSSAI ने बिक्री रोकने के दिए निर्देश

Edited By Updated: 03 Oct, 2026 05:47 PM

sample of nestle s low fat dairy whitener fails test fssai orders halt

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) की जांच में नेस्ले के ‘लो फैट डेयरी व्हाइटनर’ के एक सैंपल को ‘अनसेफ’ और तय मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया है। यह सैंपल दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित द ललित होटल परिसर से लिया गया था। होटल

नई दिल्लीः फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) की जांच में नेस्ले के ‘लो फैट डेयरी व्हाइटनर’ के एक सैंपल को ‘अनसेफ’ और तय मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया है। यह सैंपल दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित द ललित होटल परिसर से लिया गया था। होटल का संचालन भारत होटल्स लिमिटेड के तहत होता है।

FSSAI के मुताबिक, सैंपल को जांच के लिए फूड एनालिस्ट की प्रयोगशाला भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में इसे खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। मामला फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 के तहत नियमों के उल्लंघन से जुड़ा बताया गया है।

बिक्री पर तत्काल रोक

जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद संबंधित फूड बिजनेस ऑपरेटर (FBO) को इसकी जानकारी दी गई। FSSAI ने संबंधित पक्ष को निर्धारित समय सीमा के भीतर जांच रिपोर्ट के खिलाफ अपील करने का अवसर भी दिया है।

साथ ही, संबंधित FBO को जांच में पहचाने गए इस प्रोडक्ट की बिक्री तत्काल रोकने का निर्देश दिया गया है यानी कार्रवाई उस सैंपल से जुड़े प्रोडक्ट की बिक्री पर रोक लगाने के लिए की गई है।

किस वजह से फेल हुआ सैंपल?

FSSAI की उपलब्ध जानकारी में यह बताया गया है कि सैंपल को ‘अनसेफ’ और ‘सबस्टैंडर्ड’ पाया गया, लेकिन किस खास मानक या पैरामीटर पर यह सैंपल फेल हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

ऐसे में फिलहाल यह निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा कि प्रोडक्ट में कौन-सा पदार्थ तय सीमा से अधिक या कम पाया गया अथवा इससे स्वास्थ्य पर किस तरह का असर हो सकता है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, फूड एनालिस्ट की रिपोर्ट के आधार पर सैंपल को असुरक्षित और निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं माना गया है और इसी के बाद बिक्री रोकने की कार्रवाई की गई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!