सऊदी अरामको का सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 35% बढ़कर 36.3 अरब डॉलर पर

Edited By Updated: 03 Nov, 2026 06:14 PM

saudi aramco s net profit for the september quarter rises 35 to 36 3 billion

प्रमुख तेल कंपनी सऊदी अरामको ने मंगलवार को कहा कि तीसरी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 35 प्रतिशत बढ़कर 36.3 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। कंपनी ने एक साल पहले की समान तिमाही में 26.9 अरब डॉलर का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। सऊदी अरब

फ्रैंकफर्टः प्रमुख तेल कंपनी सऊदी अरामको ने मंगलवार को कहा कि तीसरी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 35 प्रतिशत बढ़कर 36.3 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। कंपनी ने एक साल पहले की समान तिमाही में 26.9 अरब डॉलर का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। सऊदी अरब की कंपनी ने एक बयान में कहा कि मलेशिया की सरकारी तेल कंपनी पेट्रोनास को अपनी रिफाइनिंग एवं पेट्रोरसायन कंपनी पीआरईएफकेम में हिस्सेदारी बेचने से भी उसे लाभ हुआ। इस हिस्सेदारी बिक्री के एकमुश्त प्रभाव को हटाने पर कंपनी का समायोजित शुद्ध लाभ नौ प्रतिशत बढ़कर 31.2 अरब डॉलर रहा। 

आलोच्य़ तिमाही में कंपनी को कच्चे तेल को डीजल जैसे उपयोगी उत्पादों में बदलने वाली अपनी रिफाइनरियों में बेहतर लाभ मार्जिन से भी फायदा हुआ। अरामको के मुताबिक, ईरान युद्ध शुरू होने के बाद आपूर्ति में व्यवधान और संघर्ष को लेकर अनिश्चितता के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई। इस बीच, जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी ने औसतन 95.20 डॉलर प्रति बैरल की दर से तेल बेचा, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह कीमत 70.10 डॉलर प्रति बैरल थी। युद्ध शुरू होने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल टैंकरों की आवाजाही पर खतरा बढ़ गया था। 

ऐसे में अरामको ने लाल सागर के यानबू बंदरगाह तक जाने वाली अपनी ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन के जरिये तेल निर्यात का बड़ा हिस्सा जारी रखा। इस पाइपलाइन पर 10 सितंबर को हमला हुआ था लेकिन इसमें फिर से आपूर्ति शुरू हो गई है। कंपनी ने कहा कि ओमान के तट के पास अमेरिका की सुरक्षा वाले समुद्री गलियारे के जरिये भी सऊदी तेल का परिवहन हो रहा है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!