सेबी एक बड़ी जिम्मेदारी है: नवनियुक्त चेयमैन त्यागी

Edited By ,Updated: 11 Feb, 2017 06:23 PM

sebi a big responsibility  says chairman designate ajay tyagi

भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अजय त्यागी ने बाजार नियामक सेबी के अध्यक्ष पद पर अपनी नियुक्ति की घोषणा के एक दिन बाद आज कहा कि यह एक बड़ी जिम्मेदारी है और वह इसको संभालने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

नई दिल्ली: भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अजय त्यागी ने बाजार नियामक सेबी के अध्यक्ष पद पर अपनी नियुक्ति की घोषणा के एक दिन बाद आज कहा कि यह एक बड़ी जिम्मेदारी है और वह इसको संभालने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) के अध्यक्ष के नाते वह पूंजी बाजार की प्रतिभूतियों के कारोबार और बाजार व्यवस्था के विनियमन, निगरानी और नियंत्रण के साथ-साथ जिंस वायदा बाजार के विनियमन का कारोबार भी देखेंगे।

त्यागी ने आज वित्त मंत्रालय के साथ सेबी के निदेशक मंडल और अधिकारियों की बजट पश्चात बैठक में हिस्सा लिया। बाद में उन्होंने संवाददताओं से अपने नए दायित्व के बारे में कहा, ‘मुझे वहां जाना है, यह एक बड़ी जि्मेदारी है और मुझे उसका इंतजार है।’ त्यागी 1984 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। इस समय वह वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में अतिरिक्त सचिव (निवेश) के पद पर काम कर रहे है।  

सेबी के वर्तमान प्रमुख यूके सिन्हा इस समय सेवा विस्तार पर हैं। उनका कार्यकाल एक मार्च को खत्म हो जाएगा। उसके बाद यह जिम्मेदारी त्यागी (58) संभालेंगे और उनका कार्यकाल अधिकतम 5 साल या 65 वर्ष की आयु पूरा होने तक रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की नियुक्ति मामलों की समिति ने कल उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी। त्यागी उत्तर प्रदेश के हैं। वह अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर है और हार्वर्ड से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि भी हासिल की है। वह इलैक्ट्रॉनिक्स में स्नातक तथा प्रौद्योगिकी (कंप्यूटर साइंस) में भी स्नातक हैं।  

त्यागी पर्यावरण, पैट्रोलियम, स्टील और ग्रामीण विकास मंत्रालयों में काम कर चुके हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार में विभिन्न विभागों में कार्य किया है तथा कुछ समय तक भारतीय रिजर्व बैंक (आर.बी.आई.) के निदेशक मंडल में भी रहे। सेवानिवृत्त होने जा रहे चेयरमैन सिन्हा ने 18 फरवरी, 2011 को कार्यभार संभाला था। उन्हें पहली बार 2 साल का और फिर एक साल का सेवा विस्तार दिया गया। इस तरह वह डीआर मेहता (1995-2002) के बाद इस पर पर दूसरा सबसे लंबा कार्यकाल बिता कर विदा हो रहे हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!