रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत दो अन्य पर सेबी ने लगाया 30 लाख रुपए का जुर्माना

Edited By jyoti choudhary,Updated: 21 Jun, 2022 10:24 AM

sebi imposed a fine of rs 30 lakh on reliance industries and two others

पूंजी बाजार नियामक सेबी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज एवं दो व्यक्तियों पर जियो-फेसबुक सौदे के बारे में शेयर बाजारों को सीधे जानकारी नहीं देने पर कुल 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सोमवार को एक आदेश में कहा

नई दिल्लीः पूंजी बाजार नियामक सेबी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज एवं दो व्यक्तियों पर जियो-फेसबुक सौदे के बारे में शेयर बाजारों को सीधे जानकारी नहीं देने पर कुल 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सोमवार को एक आदेश में कहा कि जियो-फेसबुक सौदे के बारे में शेयर बाजारों को सीधे जानकारी न देकर समाचारपत्र में इसकी जानकारी दी गई थी। इसे सेबी के प्रावधानों का उल्लंघन बताते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज और सावित्री पारेख एवं के सेतुरामन पर संयुक्त रूप से 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाने का फैसला लिया गया है। 

सेबी के आदेश के मुताबिक, जुर्माने की रकम को 45 दिनों के भीतर जमा करना होगा। सेबी की अधिनिर्णय अधिकारी बर्नाली मुखर्जी ने इस आदेश में कहा कि जियो प्लेटफॉर्म में 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने के लिए फेसबुक के 43,574 करोड़ रुपए निवेश करने के सौदे के बारे में समाचार 24-25 मार्च, 2020 को आया था लेकिन इस बारे में शेयर बाजारों को सूचना 22 अप्रैल, 2020 को दी गई थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!