सैंसेक्स हुआ 38 हजारी, जानें 30 से 38 हजार तक पहुंचने में लगा कितना समय?

Edited By Supreet Kaur,Updated: 09 Aug, 2018 10:47 AM

sensex crosses 38 thousand

बैंकिंग, ऑटो, एफएमसीजी, आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी के चलते घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को फिर से नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। सैंसेक्स ने 38 हजार के अहम स्तर को पार कर 38,046.35 का लाइफ टाइम हाई बनाया है। वहीं, निफ्टी पहली बार 11495 के स्तर पर...

बिजनेस डेस्कः बैंकिंग, ऑटो, एफएमसीजी, आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी के चलते घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को फिर से नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। सैंसेक्स ने 38 हजार के अहम स्तर को पार कर 38,046.35 का लाइफ टाइम हाई बनाया है। वहीं, निफ्टी पहली बार 11495 के स्तर पर पहुंच गया है। फिलहाल सैंसेक्स 148 अंक बढ़कर 38,036 के स्तर पर है। वहीं, निफ्टी 35 अंकों की तेजी के साथ 11484 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सैंसेक्स ने छूआ 38000 का आंकड़ा
सैंसेक्स को 30 हजार से 38 हजार तक का आंकड़ा छूने के लिए लगभग 16 महीने का समय लगा। बता दें कि इससे पहले सैंसेक्स ने 26 जुलाई, 2018 को 37000 का अहम स्तर पार किया था। वहीं, 23 जनवरी, 29 जनवरी (आर्थिक सर्वेक्षण) और एक फरवरी (आम बजट) के दिन सैंसेक्स ने 36000 के लेवल पर पहुंचा था। सैंसेक्स ने इस साल जनवरी में 36000 का स्तर पार कर लिया था।

PunjabKesari

30 से 38 हजार तक पहुंचने का सफर

  • 2017– 5 अप्रैल को शेयर बाजार ने 30 हजार का मुकाम हासिल किया।
  • 2017- 26 मई को शेयर बाजार ने 31000 के आंकड़ें को पार कर लिया।
  • 2017- 13 जुलाई को शेयर बाजार ने 32000 के आंकड़ें को पार कर लिया।
  • 2017- 25 अक्टूबर को शेयर बाजार ने 33000 के पार पहुंचा।
  • 2017- 26 दिसंबर को सैंसेक्स पहली बार 34000 को पार कर 34005 का उच्चतम स्तर पर पहुंचा।
  • 2018- 17 जनवरी को बजट 2018 रैली के चलते शेयर बाजार नए शिखर पर पहुंचा। सैंसेक्स ने पहली बार 35000 के आंकड़ें को पार किया।
  • 2018- 23 जनवरी को बजट रैली के चलते सैंसेक्स ने 36 हजार का आंकड़ा पार किया था। देश के आर्थिक सर्वेक्षण के दिन यानी 29 जनवरी को इसने दूसरी बार और आम बजट के दिन (एक फरवरी) को तीसरी बार यह स्तर छुआ था। 10 जुलाई के सत्र में चौथी बार 36000 का आंकड़ा पार किया गया है।
  • 2018- 26 जुलाई को पहली सैंसेक्स ने 37000 का आंकड़ा पार किया। 
  • 2018- 9 अगस्त को सैंसेक्स 38000 का आंकड़ा पार कर 38050 और निफ्टी ने 11493 का रिकॉर्ड हाई छुआ।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!