औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार, सैंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा लुढ़ककर बंद

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Aug, 2017 04:31 PM

sensex down more than 300 points

घरेलू बाजारों में आज लगातार पांचवें दिन गिरावट देखने को मिली है।

नई दिल्लीः घरेलू बाजारों में आज लगातार पांचवें दिन गिरावट देखने को मिली है। कारोबार के अंत में सैंसेक्स 317.74 अंक यानि 1.01 फीसदी गिरकर 31,213.59 पर और निफ्टी 109.45 अंक यानि 1.11 फीसदी की कमजोरी के साथ 9,710.80 पर बंद हुआ है। बता दें कि हफ्ते में सैंसेक्स और निप्टी साढ़े तीन फीसदी से ज्यादा टूटे हैं।

मिडकैप शेयरों में गिरावट
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी रिकवरी देखने को मिली है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी गिरकर 14725 के आसपास बंद हुआ है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 14485 तक गिरा था। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 0.6 फीसदी की कमजोरी के साथ 17360 के आसपास बंद हुआ है। बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट होकर 15065 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स 14700 तक टूटा था।
PunjabKesari
ऑटो-मेटल में जोरदार गिरावट
आज ऑटो, एफ.एम.सी.जी., मेटल, पी.एस.यू. बैंक और कैपिटल गुड्स शेयरों की जोरदार पिटाई हुई है। निफ्टी के ऑटो इंडेक्स में 1.4 फीसदी, एफ.एम.सी.जी. इंडेक्स में 0.8 फीसदी, मेटल इंडेक्स में 3.4 फीसदी और पी.एस.यू. बैंक इंडेक्स में 4.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बी.एस.ई. का कैपिटल गुड्स इंडेक्स 1.2 फीसदी गिरकर बंद हुआ है।

SBI का स्टॉक लुढ़का 
मार्च क्वार्टर में एन.पी.ए. में बढ़त दर्ज करने के बाद एस.बी.आई. के स्टॉक में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। स्टॉक पिछले बंद स्तर के मुकाबले 5 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है। स्टॉक में नतीजों से पहले बढ़त देखने को मिली थी।
PunjabKesari
क्या हैं बाजार में गिरावट का कारण
जानकारी के मुताबिक ग्लोबल अनिश्चितता की वजह से बाजार में पैनिक सेलिंग हावी हो गई है। अमरीका और नॉर्थ कोरिया के बीच जुबानी जंग काफी आगे बढ़ चुकी है, इससे निवेशक परेशान हैं। बाजार अब तक अनुमान लगा रहा था कि दुनिया भर में जहां भी दो देश आमने सामने हैं वहां युद्ध जैसी स्थितियां नहीं आएंगी। हालांकि जुबानी जंग के कड़े होने से आशंका बन गई है कि अब तनाव या गतिरोध ज्यादा वक्त तक चल सकता है, जो एक अच्छा संकेत नहीं है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!