शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 336.47 अंक उछला

Edited By jyoti choudhary,Updated: 26 Apr, 2019 03:40 PM

sensex up 336 47 points in early trade

शेयर बाजार में आज दिनभर तेजी बनी रही। सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 336.47 अंकों की बढ़त के साथ 39067.33 तो वहीं निफ्टी 112.85 अंकों की बढ़त के साथ 11,754.65 पर बंद हुआ।

मुंबईः शेयर बाजार में आज दिनभर तेजी बनी रही। सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 336.47 अंकों की बढ़त के साथ 39067.33 तो वहीं निफ्टी 112.85 अंकों की बढ़त के साथ 11,754.65 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 167 अंक चढ़कर 38,897.63 के स्तर तक पहुंच गया। निफ्टी ने 56 प्वाइंट के उछाल के साथ 11,697.55 का हाई बनाया।

निफ्टी के 50 में से 33 शेयरों में तेजी
विदेशी निवेशकों की खरीदारी और कच्चे तेल के रेट में कमी आने से बाजार के सेंटीमेंट में सुधार हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 21 और निफ्टी के 50 में से 33 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। टाटा स्टील के शेयर में 6% की आई। सन फार्मा और एक्सिस बैंक के शेयर 1.5% से ज्यादा बढ़त दर्ज की गई।

टाटा मोटर्स के शेयर में 2.5% गिरावट
एनएसई पर ऑटो को छोड़ बाकी सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी हो रही है। टाटा मोटर्स के शेयर में 2.50% की गिरावट आई है। मारुति का शेयर 1.38% लुढ़क गया। ग्रासिम में 1% से ज्यादा नुकसान दर्ज किया गया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!