Edited By ,Updated: 21 Jun, 2016 06:23 PM
सॉफ्टबैंक के प्रेसिडेंट निकेश अरोड़ा ने इस्तीफा दे दिया है। निकेश अरोड़ा का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
नई दिल्लीः सॉफ्टबैंक के प्रेसिडेंट निकेश अरोड़ा ने इस्तीफा दे दिया है। निकेश अरोड़ा का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से लागू होगा। दरअसल निकेश अरोड़ा पर पैसे की हेरा-फेरी के आरोप थे और इन्हीं आरोपों के चलते इस्तीफा दिया गया है।
निकेश अरोड़ा ने ट्वीट कर कहा है कि बोर्ड से क्लीन चिट मिलने के बाद ही इस्तीफा देने का फैसला किया है और मेरे लिए आगे बढ़ने का सही समय है। इंडियन स्टार्टअप्स को सपोर्ट जारी रहेगा और चेयरमैन मासायोशी सन 5-10 साल तक सी.ई.ओ. रहेंगे। मासायोशी सन लंबे समय तक सी.ई.ओ. रहना चाहते हैं।
बता दें कि सॉफ्टबैंक ने भारत में बड़े पैमाने पर निवेश किया हुआ है। सॉफ्टबैंक ने स्नैपडील में 62.7 करोड़ डॉलर का निवेश किया है, जबकि ओला कैब्स में 21 करोड़ डॉलर का निवेश किया हुआ है। इनमोबी में 20 करोड़ डॉलर का निवेश किया है। सॉफ्टबैंक ने हाऊसिंग डॉट कॉम, ओयो रूम्स और ग्रोफर्स में भी निवेश किया हुआ है। साथ ही सॉफ्टबैंक के साथ भारती का ज्वाइंट वेंचर भी है।