एसपी ग्रुप ने टाटा संस को भेजा लीगल नोटिस, फंड जुटाने से रोकने का लगाया आरोप

Edited By rajesh kumar,Updated: 18 Sep, 2020 04:08 PM

sp group sends legal notice to tata sons accuses them of stopping fund raising

शापूरजी पालनजी (एसपी) ग्रुप इस वक्त कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। कर्ज के बोझ को कम करने के लिए एसपी ग्रुप ने टाट संस के शेयरों को गिरवी रखकर फंड जुटाने की योजना बनाई थी।

नई दिल्ली: शापूरजी पालनजी (एसपी) ग्रुप इस वक्त कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। कर्ज के बोझ को कम करने के लिए एसपी ग्रुप ने टाट संस के शेयरों को गिरवी रखकर फंड जुटाने की योजना बनाई थी। उनकी फंड जुटाने की इस योजना पर टाटा संस ने पानी फेर दिया था। अब एसपी ग्रुप ने टाट संस को नोटिस भेजा है।

सहभागिता पर खड़े हुए सवाल 
एसपी ग्रुप द्धारा भेजे गए लीगल नोटिस में बोर्ड सदस्यों की सहभागिता पर सवाल खड़े किए हैं। एसपी ग्रुप ने कहा है कि टाटा संस में मिस्त्री ग्रुप की शेयर होल्डिंग के बदले फंड जुटाने से रोकना एक उत्पीड़न कदम है। क्या टाटा संस ने बोर्ड की सहमति से यह कदम उठाया है, इस बारे में एसपी ग्रुप ने स्पष्टीकरण मांगा है।

तीन दिन में देना है जवाब
एसपी ग्रुप के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि टाट संस के बोर्ड सदस्यों को इस लीगल नोटिस का जवाब देने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। बोर्ड के सदस्य अगर जवाब देने में नाकाम रहते हैंतो एसपी ग्रुप उचित कार्रवाई करेगा।  इसमें एसपी ग्रुप को नुकसान पहुंचाने की भरपाई के लिए दावा भी शामिल है। एसपी ग्रुप ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब वह स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर लिमिटेड (एसडब्ल्यूएसएल) को भुगतान में डिफॉल्ट हो गया है। एसपी ग्रुप को एसडब्ल्यूएसएल को 1000 करोड़ रुपए का भुगतान करना था, लेकिन वह केवल 103 करोड़ रुपए भुगतान कर पाया है। इस महीने के अंत में भुगतान करना है।

टाटा संस ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
टाटा संस ने शेयरों की गिरवी रोकने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पांच सितंबर को टाटा संस ने याचिका दाखिल कर शेयरों की गिरवी रखने की मांग की है। टाटा संस को डर है कि गिरवी रखे गए शेयर भविष्य में ट्रांसफर हो सकते हैं। टाटा संस की मानें तो आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन के तहत यदि कोई सदस्य कंपनी के शेयर बेचना चाहता है तो उन शेयरों को उचित बाजार मूल्य पर खरीदने के संबंध में टाटा संस के बोर्ड को इनकार करने का अधिकार है।

एसपी ग्रुप भी पहुंचा कोर्ट
टाटा संस के बाद एसपी ग्रुप ने भी 7 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी है। एसपी ग्रुप का आरोप है कि टाटा संस ने यह कदम उन्हें नुकसान पहुंचाने के लिए उठाया है। एसपी ग्रुप के प्रवक्ता का कहना है कि टाटा संस के गलत इरादे इस बात से स्पष्ट हो जाते हैं कि तत्काल याचिका दाखिल करने के बाद गलतियों को ठीक करने के लिए आवेदन को होल्ड कर दिया है।

दोनों के बीच 2016 से चल रहा है विवाद
बता दें कि टाटा ग्रुप के बोर्ड और बड़े निवेशकों ने एसपी ग्रुप के साइरस मिस्त्री को टाटा ग्रुप के चेयरमैन पद से हटा दिया था। तभी से दोनों कॉरपोरेट घरानों के बीच विवाद चल रहा है। बोर्ड ने साइरस मिस्त्री पर खराब प्रबंधन का आरोप लगाया था। पद से हटाने के दो महीने बाद मिस्त्री परिवार की दो इन्वेस्टमेंट कंपनियों ने एनसीएलटी की मुंबई बेंच में अपील दायर की थी। इसमें मिस्त्री को पद से हटाने को कंपनीज एक्ट के नियमों के खिलाफ बताया था।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!