शेयर बाजार: लाल निशान पर बंद हुआ सेंसेक्स, 14800 के नीचे पहुंचा निफ्टी

Edited By jyoti choudhary,Updated: 22 Mar, 2021 04:21 PM

stock market bse closed at red mark nifty reaches below 14800

दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 86.95 अंक यानी 0.17 फीसदी नीचे 49771.29 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का...

नई दिल्लीः दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 86.95 अंक यानी 0.17 फीसदी नीचे 49771.29 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 7.60 अंक यानी 0.05 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 14736.40 के स्तर पर बंद हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 933.84 अंक या 1.83 फीसदी टूट गया। 

शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते की शुरुआत गिरावट के साथ हुआ। BSE सेंसेक्स सोमवार को सुबह 282 अंकों की गिरावट के साथ 49,575.60 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में शामिल 30 में 21 शेयरों में गिरावट है। पावर ग्रिड का शेयर 1% से ज्यादा की गिरावट है। निफ्टी 65 अंक नीचे 14,678.45 पर कारोबार कर रहा है। BSE 20 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 49,878.77 पर और निफ्टी 7 अंक नीचे 14,736.30 पर खुला।

BSE पर 1,748 शेयरों में कारोबार कर रहा है। 908 शेयरों में बढ़त और 738 में गिरावट है। लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 203.24 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो 19 मार्च को 203.44 लाख करोड़ रुपए रहा था।

जापान और हॉन्गकॉन्ग के बाजारों में गिरावट
जापान का निक्केई इंडेक्स 572 अंक यानी 1.92% नीचे 29,220 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स में 81 अंक यानी 0.28% की गिरावट है, इंडेक्स 28,909 पर आ गया। जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट और कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में भी हल्की बढ़त है। इसी तरह ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरीज में भी बढ़त है।

अमेरिकी बाजार में सपाट का कारोबार
US अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और महंगाई के चलते पिछले दिनों बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। 19 मार्च को S&P 500 इंडेक्स 2.36 नीचे 3,913 पाइंट पर आ गया। इसी तरह डाओ जोंस भी 234 अंकों की गिरावट के साथ 32,628 पर बंद हुआ है। दूसरी ओर नैस्डैक इंडेक्स 0.76% चढ़कर 13,215 अंकों पर बंद हुआ था। इससे पहले यूरोपियन मार्केट में भारी बिकवाली रही। इसमें फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के शेयर बाजार शामिल हैं, जो 1-1% की गिराव के साथ बंद हुए।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!