Edited By jyoti choudhary,Updated: 15 Oct, 2026 03:33 PM

शेयर बाजार में आज (15 अक्टूबर) शानदार तेजी देखने को मिली। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए की मजबूती ने बाजार को सहारा दिया। सेंसेक्स 1,533.72 अंक की बढ़त के साथ 74,315.61 के स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 374.65 अंक के...
मुंबईः शेयर बाजार में आज (15 अक्टूबर) शानदार तेजी देखने को मिली। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए की मजबूती ने बाजार को सहारा दिया। सेंसेक्स 1,533.72 अंक की बढ़त के साथ 74,315.61 के स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 374.65 अंक के उछाल के साथ 22,997.35 पर पहुंच गया।
सेंसेक्स 1,429 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी तेजी
दोपहर 01:08 बजे तक सेंसेक्स 1,429.70 अंक यानी 1.96% की बढ़त के साथ 74,211.59 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 50 में 398.55 अंक यानी 1.76% का उछाल आया और यह 23,021.25 के स्तर पर पहुंच गया।
शेयर बाजार में तेजी की 4 बड़ी वजहें
- कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट
- IT शेयरों में जोरदार खरीदारी
- निचले स्तरों पर वैल्यू बाइंग
- रुपए की मजबूती से मिला सहारा