RBI MPC नतीजों की घोषणा से पहले शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 450 अंक टूटा

Edited By Updated: 07 Oct, 2026 09:58 AM

stock market crashes ahead of rbi mpc outcome announcement

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) बैठक के नतीजों की घोषणा से पहले घरेलू शेयर बाजार धड़ाम हो गया है। संभावना है कि आरबीआई रेपो रेट को बढ़ा सकता है, जो अभी 5.25% है। इसके बढ़ने से बैंकों से लोन लेना महंगा हो सकता है।

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) बैठक के नतीजों की घोषणा से पहले घरेलू शेयर बाजार धड़ाम हो गया है। संभावना है कि आरबीआई रेपो रेट को बढ़ा सकता है, जो अभी 5.25% है। इसके बढ़ने से बैंकों से लोन लेना महंगा हो सकता है।

इन सभी संभावनाओं के बीच भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 450 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। आज मार्केट खुलने के दौरान सेंसेक्स लाल निशान में 72,965.38 पर खुला। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 22,650 के नीचे आ गया। इसकी ओपनिंग आज 22,690.45 पर हुई।

6 अक्टूबर को शेयर बाजार कितने पर बंद हुआ था?

6 अक्टूबर को सेंसेक्स में तेजी दिखी और 30 शेयरों वाला यह इंडेक्स 685.34 अंक यानी कि 0.95 फीसदी उछलकर हरे निशान में 73,067.81 पर बंद हुआ था। बात 50 शेयरों वाले निफ्टी की करें तो बीते कारोबारी सत्र में इसमें 0.98 फीसदी यानी कि 220.35 अंक की तेजी दिखी और निफ्टी 22,776.10 पर बंद हुआ था।

मार्केट बंद के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट दर्ज की गई थी। इनमें सबसे अधिक बढ़त ट्रेंट में 12.78 फीसदी की दिखी, जबकि सबसे अधिक गिरावट टेक महिंद्रा में 2.30 फीसदी की दर्ज की गई। वहीं, मंगलवार को सेंसेक्स की ओपनिंग 150 अंकों की तेजी के साथ 72,508.05 पर हुई थी और निफ्टी की ओपनिंग 22,603.25 पर हुई थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!