रिकॉर्ड उछाल के बाद शेयर बाजार में गिरावट, लाल निशान पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

Edited By vasudha,Updated: 20 Feb, 2020 05:14 PM

stock market declines after record bounce

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी वीरवार को शेयर बाजार लाल निशाान पर खुला। बुधवार को जबरदस्त उछाल के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में आज गिरावट का रुख रहा। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 74.63 यानी 0.18 प्रतिशत अंक टूटकर 41248.37 पर कारोबार कर रहा है...

बिजनेस डेस्क: बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स वीरवार को मुनाफावसूली चलने से 153 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। कमजोर वैश्विक रुख और कच्चे तेल के दाम में तेजी के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक और एचयूएल जैसी कंपनियों के शेयरों में गिरावट के बाद शेयर बाजार नीचे आया। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 152.88 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 41,170.12 पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 45.05 अंक यानी 0.37 प्रतिशत टूटकर 12,080.85 अंक पर बंद हुआ।

 

दिग्गज शेयरों पर नजर
सेंसेक्स के शेयरों में एशियन पेंट्स, एचयूएल, टीसीएस, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्रा टेक सीमेंट सर्वाधिक नुकसान में रहे। वहीं दूसरी तरफ मुख्य रूप से इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, एसबीआई, पावर ग्रिड और ओएनजीसी में तेजी रही। कारोबारियों के अनुसार कोरोना वायरस का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर आर्थिक प्रभाव पड़ने की चिंता से निवेशक थोड़े सतर्क हैं। 

 

यह रहा एशिया के बाजारों का हाल 
इसके अलावा कच्चे तेल के दाम में तेजी का भी निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा। ब्रेंट क्रूड का भाव 0.14 प्रतिशत बढ़कर 59.20 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। एशिया के अन्य बाजारों में चीन के केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती के बाद शंघाई शेयर बाजार में तेजी आयी। केंद्रीय बैंक ने विषाणु से प्रभावित कंपनियों को सस्ता कर्ज उपलब्ध कराने में मदद के इरादे से यह कदम उठाया है। इसके अलावा तोक्यो में भी तेजी रही। हालांकि हांगकांग और सियोल नुकसान में रहे। शुरूआती कारोबार में यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी गिरावट दर्ज की गयी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!