तेल की बढ़ती कीमतों, पश्चिम एशिया संकट के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट

Edited By Updated: 08 Sep, 2026 10:28 AM

stock market falls in early trade amid rising oil prices and the west asia

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिका-ईरान के बीच जारी संघर्ष के कारण जोखिम लेने की धारणा कमजोर रहने से सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 382.25 अंक फिसलकर 75,750.56 अंक पर और

मुंबईः कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिका-ईरान के बीच जारी संघर्ष के कारण जोखिम लेने की धारणा कमजोर रहने से सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 382.25 अंक फिसलकर 75,750.56 अंक पर और एनएसई निफ्टी 97.80 अंक टूटकर 23,681.80 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। वहीं भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इटर्नल और अडानी पोर्ट्स के शेयर में तेजी रही। 

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कम्पोजिट बढ़त में रहे, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में कारोबार कर रहा है। अमेरिकी बाजार सोमवार को 'मजदूर दिवस' के अवसर पर बंद थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 0.54 प्रतिशत बढ़कर 97.52 डॉलर प्रति बैरल हो गया। 

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव तथा होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिये तेल की आपूर्ति बाधित होने की आशंका के बीच यह तेजी आई। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 280.13 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। सेंसेक्स सोमवार को 382.62 अंक और निफ्टी 118.55 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!