Stock Market: शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार तेजी

Edited By Updated: 25 May, 2026 12:54 PM

stock market nifty50 gift nifty crude oil brent crude global markets

Stock Market: सोमवार को बाजार खुलते ही शेयर बाजार हरे निशान पर दिखाई दिया।  इसकी वजह वैश्विक बाजारों से मिल रहे सकारात्मक संकेत और कच्चे तेल (crude oil) की कीमतों में गिरावट बताई जा रही है। हालांकि हाल ही में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं, लेकिन...

Stock Market: कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट और अमेरिका-ईरान वार्ता को लेकर बेहतर होते वैश्विक रुख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल देखा गया। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 908.98 अंक उछलकर 76,317.85 पर पहुंच गया। 

वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 262.65 अंक चढ़कर 23,977.70 पर रहा। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, लार्सन एंड टुब्रो और इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो) सबसे ज्यादा लाभ में रहने वाले शेयरों में शामिल थे।

 दूसरी ओर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और सन फार्मा के शेयरों में गिरावट देखी गई। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 5.58 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 97.76 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कम्पोजिट बढ़त में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया और हांगकांग के बाजार छुट्टी के कारण बंद रहे। 

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक स्तर पर बंद हुए थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 4,440.47 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। सेंसेक्स शुक्रवार को 231.99 अंक की बढ़त के साथ 75,415.35 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 64.60 अंक की तेजी के साथ 23,719.30 अंक पर बंद हुआ था।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!