शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच शेयर बाजार में तेजी

Edited By Updated: 23 Sep, 2026 10:19 AM

stock market rallies in early trade amid easing crude oil prices

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच शुरुआती कारोबार में बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रही। हालांकि, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली घरेलू शेयर बाजार के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 283.66 अंक

मुंबईः कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच शुरुआती कारोबार में बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रही। हालांकि, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली घरेलू शेयर बाजार के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 283.66 अंक बढ़कर 74,812.74 पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 85.55 अंक की बढ़त के साथ 23,414.55 पर था। 

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टुब्रो और एशियन पेंट्स के शेयर बढ़त में रहे। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में गिरावट रही। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.29 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। 

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी बढ़त में रहा, जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक गिरावट में कारोबार कर रहे थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 3,809.99 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। मंगलवार को सेंसेक्स 329.91 अंक की गिरावट के साथ 74,529.08 पर और निफ्टी 85.30 अंक टूटकर 23,329 पर बंद हुआ था।  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!