बजट से नाखुश शेयर बाजार, सेंसेक्स 987 और निफ्टी 300 अंक गिरावट के साथ बंद

Edited By jyoti choudhary,Updated: 01 Feb, 2020 03:47 PM

stock market unhappy with budget 987 and nifty closed down 300 points

बाजार को वित्त मंत्री सीतारमण का बजट पसंद नहीं आया है। बजट से नाखुश शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 987.96 अंकों की गिरावट के साथ 39735.53 और निफ्टी 300.25 अंक गिरकर 11661.85 अंक पर बंद हुआ।

मुंबईः बाजार को वित्त मंत्री सीतारमण का बजट पसंद नहीं आया है। बजट से नाखुश शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 987.96 अंकों की गिरावट के साथ 39735.53 और निफ्टी 300.25 अंक गिरकर 11661.85 अंक पर बंद हुआ।

बाजार 3 महीने के निचले स्तर पर नजर आ रहा है। फरवरी 2013 के बजट में 1.8 प्रतिशत की गिरावट देखी गई थी। पिछले 10 बजट में ये अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में बिकवाली नजर आई, वहीं निफ्टी के 50 में से 44 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में गिरावट नजर आई।  

PunjabKesari

वहीं बीएसई के मिडकैप इंडेक्स और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा गिरावट नजर आ रही है। दूसरी तरफ निफ्टी के सारे इंडेक्स में गिरावट देखी गई है और सभी सेक्टर इंडेक्स लाल निशान में नजर आ रहे हैं।
PunjabKesari  
एलआईसी के शेयर में बढ़त
वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने एलआईसी में आईपीओ के जरिए अपनी शेयर पूंजी की हिस्सेदारी को बेचेगी। इसके बाद एलआईसी का शेयर 1.90 अंक यानी 0.43 फीसदी की गिरावट के बाद 439.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में यह 440.95 के स्तर पर खुला था। जबकि पिछले कारोबारी दिन एलआईसी का शेयर 440.95 के स्तर पर बंद हुआ था। 

PunjabKesari

दोपहर 1:19 बजे गिरावट पर कारोबार कर रहा बाजार
दोपहर 1:19 बजे सेंसेक्स 290.19 अंक यानी 0.71 फीसदी की गिरावट के बाद 40,433.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 50.25 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट के बाद 11,911.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!