Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Aug, 2017 09:37 AM
गुरुवार के कारोबार में निफ्टी की 9900 के अहम लेवल से नीचे शुरुआत हुई है।
नई दिल्लीः गुरुवार के कारोबार में निफ्टी की 9900 के अहम लेवल से नीचे शुरुआत हुई है। वहीं सैंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ खुला है। सभी सेक्टर इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा गिरावट ऑटो सेक्टर इंडेक्स में देखने को मिल रही है। फिलहाल सैंसेक्स 103 अंक की गिरावट के साथ 31694 और निफ्टी 34 अंक की गिरावट के साथ 9873 पर कारोबार कर रहा है।
मिड-स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली हावी हुई है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में भी 0.5 फीसदी की कमजोरी आई है। बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी लुढ़का है।
ऑटो, FMCG में भी गिरावट
ऑटो, एफ.एम.सी.जी., पी.एस.यू. बैंक, कैपिटल गुड्स, पावर और ऑयल एंड गैस शेयरों में सबसे बिकवाली दिख रही है। निफ्टी के ऑटो इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि फार्मा शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है।
टॉप गेनर्स-टॉप लूजर्स
बाजार में कारोबार के इस दौरान दिग्गज शेयरों में टाटा मोटर्स डीवीआर, टाटा मोटर्स, आयशर मोटर्स, एसीसी, वेदांता, बजाज ऑटो, ओएनजीसी और एलएंडटी 6.5-0.75 फीसदी तक टूटे हैं। हालांकि दिग्गज शेयरों में अरविंदो फार्मा, टेक महिंद्रा, डॉ रेड्डीज, इंफोसिस, ल्यूपिन, बीएचईएल और रिलायंस इंडस्ट्रीज 3.75-0.5 फीसदी तक बढ़े हैं।