कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 506 अंक टूटा

Edited By Updated: 02 Sep, 2026 10:31 AM

stock markets fall in early trade amid a surge in crude oil prices

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच तेल की कीमतों में तेजी और वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोर रुख के कारण घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। खबर लिखे जाने के समय सेंसेक्स 506.69 अंक टूटकर 76,437.59 के स्तर पर...

मुंबईः पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच तेल की कीमतों में तेजी और वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोर रुख के कारण घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। खबर लिखे जाने के समय सेंसेक्स 506.69 अंक टूटकर 76,437.59 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 225.35 अंक की गिरावट के साथ 23,830.45 के स्तर पर था।

शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 788.52 अंक टूटकर 76,155.76 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 269 अंक की गिरावट के साथ 23,786.80 पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, इटर्नल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर में सबसे अधिक गिरावट रही। वहीं अडानी पोर्ट्स और सन फार्मा के शेयर बढ़त में रहे। 

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तीन प्रतिशत से अधिक और जापान का निक्की 225 करीब तीन प्रतिशत टूटा। चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग भी गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। 

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा कारोबार में 0.76 प्रतिशत चढ़कर 95.37 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,143.38 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। सेंसेक्स मंगलवार को 12.99 अंक और निफ्टी 24.60 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!