रेपो दर पर बयान से पहले शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 200 अंक उछला

Edited By Updated: 05 Jun, 2026 09:59 AM

stock markets rally ahead of repo rate announcement

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा थोड़ी देर में एमपीसी की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देंगे। उससे पहले शेयर बाजार में इससे पहले शेयर बाजार में तेजी आई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 200 अंक की तेजी आई है जबकि

नई दिल्ली: आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा थोड़ी देर में एमपीसी की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देंगे। उससे पहले शेयर बाजार में इससे पहले शेयर बाजार में तेजी आई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 200 अंक की तेजी आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 23,450 अंक के पार पहुंच गया। सुबह 9.22 बजे सेंसेक्स 200.49 अंक यानी 0.27% तेजी के साथ 74,560.50 अंक पर ट्रेड रहा था। निफ्टी 45.95 अंक यानी 0.2% ऊपर 23,462.50 अंक पर था। 

इससे पहले गुरुवार को शेयर बाजार फ्लैट बंद हुआ था। इस बीच रुपया आज डॉलर के मुकाबले लगभग फ्लैट 95.71 पर खुला। पिछले सत्र में 95.74 पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयर तेजी के साथ खुले। टेक महिंद्रा के शेयर में सबसे ज्यादा 1.61 फीसदी तेजी आई। इसके अलावा अडानी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस, बजाज फिनसर्व और आईसीआईसीआई में भी उल्लेखनीय तेजी रही। दूसरी ओर, टाटा स्टील इंडिगो, ट्रेंट, पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस और एनटीपीसी में गिरावट रही।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!