सुनील जैन BPCL के मुख्य सतर्कता अधिकारी नियुक्त

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Aug, 2017 05:07 PM

sunil jain appointed bpcl chief vigilance officer

वरिष्ठ अधिकारी सुनील जैन को भारत पैट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (बी.पी.सी.एल.) का मुख्य....

नई दिल्लीः वरिष्ठ अधिकारी सुनील जैन को भारत पैट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (बी.पी.सी.एल.) का मुख्य सतर्कता अधिकारी (सी.वी.ओ.) नियुक्त किया गया है। सी.वी.ओ. भ्रष्टाचार पर अंकुश के लिए केंद्रीय सतर्कता आयोग (सी.वी.सी.) की इकाई के रूप में काम करता है।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार इसके अलावा श्याम सिंह नेगी को सतलज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एस.जे.वी.एन.एल.) शिमला का मुख्य सतर्कता अधिकारी नियुक्त किया गया है। आईपीएस अधिकारी नीरज सिन्हा केंद्रीय भंडारण निगम (सी.डब्ल्यू.सी.) में सी.वी.ओ. होंगे। ए. के. पोद्दार को सी.वी.ओ. के रूप में कॉन्कार से राइट्स लिमिटेड में भेजा गया है। भारतीय दूरसंचार सेवा के अधिकारी टी. आर. शाजी को र्फिटलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर लिमिटेड (फैक्ट) का मुख्य सतर्कता अधिकारी नियुक्त किया गया है।    

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!