दिसंबर तक 8,000 और 2023 तक 16,000 से अधिक मकान सौंपेगा सुपरटेक

Edited By jyoti choudhary,Updated: 31 Jul, 2021 02:13 PM

supertech to hand over 8 000 houses by december and 16 000 by 2023

रियल एस्टेट डेवलपर सुपरटेक ने शुक्रवार को कहा कि वह इस साल दिसंबर तक घर खरीदारों को 8,463 मकान सौंपेगा। जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और मेरठ में विलंबित परियोजनाओं के लिए वर्ष 2023 तक 16,000 से अधिक मकान खरीदारों की सौंपे दिए जाएंगे।

नोएडाः रियल एस्टेट डेवलपर सुपरटेक ने शुक्रवार को कहा कि वह इस साल दिसंबर तक घर खरीदारों को 8,463 मकान सौंपेगा। जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और मेरठ में विलंबित परियोजनाओं के लिए वर्ष 2023 तक 16,000 से अधिक मकान खरीदारों की सौंपे दिए जाएंगे। सुपरटेक समूह ने एक बयान में कहा कि कुल मिलाकर उसकी 13 परियोजनाएं चल रही हैं। जिसमें से नोएडा में पांच, ग्रेटर नोएडा में चार और दो-दो यमुना एक्सप्रेसवे और मेरठ में चल रही हैं। 

समूह ने कहा कि इस परियोजनाओं के तहत तैयार किए जा रहे 16,041 मकान दिसंबर, 2021 से लेकर जून, 2023 के बीच खरीदारों को सौंप दिए जाएंगे। सुपरटेक की तरफ यह घोषणा उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (यूपी-रेरा) के अधिकारियों से मुलाकात के बाद की गई है। यूपी रेरा ने दरअसल डेवलपर की विलंबित परियोजनाओं की समीक्षा की थी। 

सुपरटेक समूह ने यूपी रेरा के साथ बैठक में कहा कि दिसंबर 2021 तक 8,463 मकानों का निर्माण कर सौंप दिया जाएगा। 7,347 इकाइयों को दिसंबर,2022 तक पूरा कर दिया जाएगा। सुपरटेक समूह के चेयरमैन आरके अरोड़ा ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण समूह की परियोजनों प्रभावित हुई जिसके कारण यह देरी हुई है। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!