मुझ पर लगाए आरोपों की तथ्यहीनता की पुष्टि है सुप्रीम कोर्ट का आदेश: अनिल अंबानी

Edited By Isha,Updated: 15 Dec, 2018 10:44 AM

supreme court orders verdict on allegations against me anil ambani

राफेल विमान सौदे को लेकर कांग्रेस के निशाने पर रहे रिलायंस समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी ने सौदे से संबंधित सभी जनहित याचिकाओं को उच्चतम न्यायालय द्वारा आज खारिज कर दिये जाने पर शुक्रवार को कहा कि इससे पता चलता है

नई दिल्लीः राफेल विमान सौदे को लेकर कांग्रेस के निशाने पर रहे रिलायंस समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी ने सौदे से संबंधित सभी जनहित याचिकाओं को उच्चतम न्यायालय द्वारा आज खारिज कर दिये जाने पर शुक्रवार को कहा कि इससे पता चलता है कि उन पर लगाये गये सभी आरोप बेबुनियाद, तथ्यहीन, राजनीति से प्रेरित थे। अंबानी ने उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि राफेल सौदे से संबंधित सभी जनहित याचिकाओं को खारिज किये जाने से पता चलता है कि रिलायंस समूह और उन पर लगाये गये आरोप गलत थे। रिलायंस समूह देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता के प्रति प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि हमारी प्रतिबद्धता राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति बनी हुई है और हम रक्षा जैसे संवेदनशील क्षेत्र में सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ और ‘कौशल भारत’ जैसी नीतियों में अपना योगदान जारी रखेंगे। उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने सौदे की प्रक्रिया की वैधता को चुनौती देने वाली सभी छह याचिकाएं यह कहते हुए खारिज कर दी कि उसे सौदे में कोई अनियमितता नजर नहीं आई।

शीर्ष अदालत ने राफेल लड़ाकू विमान को देश की जरूरत बताते हुए याचिकाएं ठुकराईं। न्यायमूर्ति गोगोई ने फैसला सुनते हुए कहा सितंबर, 2016 में जब राफेल सौदे को अंतिम रूप दिया गया था, उस वक्त किसी ने खरीद प्रक्रिया पर सवाल नहीं उठाए थे। न्यायालय ने कहा कि राफेल लड़ाकू विमानों की कीमत पर निर्णय लेना अदालत का काम नहीं है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!