Tata Group टॉप 100 कंपनियों से बाहर, गूगल बना टॉप ब्रांड

Edited By ,Updated: 05 Feb, 2017 02:22 PM

tata group out of 100 global brands list 2017

सायरस मिस्त्री और रतन टाटा विवाद के चलते टाटा ग्रुप टॉप 100 कंपनियों की लिस्ट से बाहर हो गया है।

नई दिल्ली: सायरस मिस्त्री और रतन टाटा विवाद के चलते टाटा ग्रुप टॉप 100 कंपनियों की लिस्ट से बाहर हो गया है। सायरस मिस्त्री और रतन टाटा विवाद के चलते टाटा ग्रुप टॉप 100 कंपनियों की लिस्ट से बाहर हो गया है। इस विवाद के कारण टाटा ग्रुप की रैंकिंग 82वें स्थान से खिसक कर 103 हो गई है। ब्रांड फाइनेंस ग्लोबल- 500 2017 रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। इस रिपोर्ट में गूगल को टॉप ब्रांड बताया गया है जबकि एप्पल दूसरा स्थान पर है।

कौन-कौन शामिल है इस लिस्ट में
भारतीय ब्रांड में एयरटेल की रैंकिंग में सुधार हुआ है। इस साल यह 190 स्थान पर है, जबकि पिछले साल इसकी रैंक 242 थी। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की रैंक भी इस साल 283 से सुधरकर 222 हो गई है। आईटी प्रमुख इंफोसिस की रैंक 251 है, जो 2016 में 301 थी। इस लिस्ट में टॉप पर टेक दिग्गीज गूगल है। इसके बाद दूसरे स्थान पर एप्पल है। गूगल अब दुनिया का सबसे मूल्यवान ब्रांड है। इसकी वैल्यू109 अरब डॉलर है, जो कि पिछले साल 88 अरब डॉलर थी। गौरतलब है कि बीते साल 24 अक्टूबर को सायरस मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन पद से हटा दिया गया था और तब रतन टाटा ने अंतरिम चेयरमैन पद संभाल लिया था। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!