महंगी हो जाएंगी Tata Motors की गाड़ियां, अक्टूबर से बढ़ेंगे दाम, जानें ग्राहकों पर कितना बढ़ेगा बोझ?

Edited By Updated: 18 Sep, 2026 10:10 PM

tata motors vehicles to get costlier prices to rise from october

टाटा मोटर्स की गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए अहम खबर है। कंपनी ने अपनी कमर्शियल व्हीकल रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई कीमतें 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी। बढ़ी हुई कीमतों का असर मॉडल और वेरिएंट के

नई दिल्लीः टाटा मोटर्स की गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए अहम खबर है। कंपनी ने अपनी कमर्शियल व्हीकल रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई कीमतें 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी। बढ़ी हुई कीमतों का असर मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होगा। कंपनी के मुताबिक, यह फैसला बढ़ती कमोडिटी और अन्य इनपुट लागत के असर को कम करने के लिए लिया गया है।

टाटा मोटर्स ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि 1 अक्टूबर 2026 से उसकी कमर्शियल व्हीकल रेंज की कीमतें 1% तक बढ़ाई जाएंगी। इसका सीधा असर अक्टूबर से नए कमर्शियल वाहन खरीदने वाले ग्राहकों की लागत पर पड़ सकता है।

2026 में दूसरी बार बढ़ेंगे कमर्शियल व्हीकल के दाम

टाटा मोटर्स इस साल कमर्शियल व्हीकल्स की कीमतों में दूसरी बार बढ़ोतरी करने जा रही है। इससे पहले कंपनी ने 1 अप्रैल 2026 से कीमतों में 1.5% तक का इजाफा किया था। उस समय भी कंपनी ने कमोडिटी और इनपुट लागत में बढ़ोतरी को कीमत संशोधन की वजह बताया था। इस बार की बढ़ोतरी का असर कंपनी के ट्रक, बस और अन्य कमर्शियल वाहनों के अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट पर पड़ सकता है।

पैसेंजर व्हीकल्स की कीमतों में भी हुआ बदलाव

टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल कारोबार में भी 2026 के दौरान कीमतों में बदलाव किए गए हैं। 1 जुलाई 2026 से पैसेंजर व्हीकल रेंज की कीमतों में 1.5% तक की बढ़ोतरी की गई थी। इसमें पेट्रोल-डीजल इंजन वाले ICE मॉडल के साथ इलेक्ट्रिक वाहन भी शामिल थे।

इससे पहले 1 अप्रैल 2026 से ICE मॉडल्स की कीमतों में करीब 0.5% की बढ़ोतरी की गई थी। कुछ वेरिएंट में यह बढ़ोतरी 1.09% तक रही थी, जबकि टाटा अल्ट्रोज के कुछ मामलों में कीमत में मामूली कटौती भी की गई थी।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!