बोर्ड बैठक में आमने सामने होंगे टाटा-मिस्त्री

Edited By ,Updated: 15 Nov, 2016 11:24 AM

tata sons cyrus mistry ratan tata board of directors tcs

टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाए गए साइरस मिस्त्री गुरुवार को होने वाली टाटा संस की बोर्ड बैठक में अपने प्रतिस्पर्धी रतन टाटा के आमने-सामने होंगे। इस प्रगति पर नजर रखने वाले

नई दिल्लीः टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाए गए साइरस मिस्त्री गुरुवार को होने वाली टाटा संस की बोर्ड बैठक में अपने प्रतिस्पर्धी रतन टाटा के आमने-सामने होंगे। इस प्रगति पर नजर रखने वाले सूत्र ने कहा कि निदेशक मंडल उन संकटों पर चर्चा करेगा जिसका सामना समूह कर रहा है। यह संकट 24 अक्तूबर को टाटा संस के बोर्ड के चेयरमैन पद से साइरस मिस्त्री को हटाए जाने के बाद सामने आया था।

टाटा संस समूह की सूचीबद्ध कंपनियों के निदेशक पद से मिस्त्री को हटाने के लिए कदम उठा रही है। मिस्त्री परिवार के पास कंपनी की 18.5 फीसदी हिस्सेदारी है। कंपनी के निदेशक के तौर पर मिस्त्री बोर्ड बैठक में हिस्सा ले सकते हैं और मिस्त्री परिवार व टाटा संस के बीच करार के मुताबिक परिवार का एक सदस्य कंपनी में निदेशक मंडल में शामिल होगा।

टाटा संस के निदेशक मंडल में अब पहली बार टीसीएस के सीईओ एन चंद्रशेखरन और राल्प स्पेथ शामिल होंगे, जिन्हें मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद शामिल किया गया था और बाद में टाटा को अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया गया था। संपर्क किए जाने के बाद टाटा समूह के प्रवक्ता ने कहा, 'हमें किसी बोर्ड बैठक की जानकारी नहीं है।' मिस्त्री को हटाए जाने के तुरंत बाद टाटा समूह के आंतरिक सूत्रों ने मिस्त्री को हटाए जाने की वजह उनके कमजोर प्रदर्शन बताई थी। बाद में कर्मचारियों को लिखे पत्र में टाटा ने कहा था कि समूह की भविष्य की कामयाबी के लिए मिस्त्री को हटाया जाना जरूरी हो गया था।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!