TCS शेयर पुनर्खरीद: टाटा संस ने 9,997 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर की पेशकश की

Edited By jyoti choudhary,Updated: 07 Jan, 2021 01:39 PM

tata sons offered shares worth rs 9 997 crore

टाटा संस ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के हाल में संपन्न 16,000 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर पुनर्खरीद के दौरान 9,997 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर की पेशकश की। शेयर बाजार को दी गई सूचना के अनुसार टीसीएस की सबसे बड़ी शेयरधारक

बिजनेस डेस्कः टाटा संस ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के हाल में संपन्न 16,000 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर पुनर्खरीद के दौरान 9,997 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर की पेशकश की। शेयर बाजार को दी गई सूचना के अनुसार टीसीएस की सबसे बड़ी शेयरधारक टाटा संस ने पेशकश के दौरान 3.33 करोड़ शेयर की पेशकश की। 

टीसीएस के अनुसार पेशकश के तहत 3,000 रुपए प्रति इक्विटी के हिसाब से 5.33 करोड़ से अधिक शेयर की पुनर्खरीद की गई। इसमें से टाटा संस के 3,33,25,118 शेयर को पुनर्खरीद पेशकश के तहत स्वीकार किया गया। सूचना के अनुसार पुनर्खरीद पेशकश करीब 16,000 करोड़ रुपए की थी।

यह 18 दिसंबर, 2020 को खुला और एक दिसंबर 2021 को बंद हुआ। टाटा संस द्वारा पेशकश की गई शेयर का मूल्य 9,997.5 करोड़ रुपए था। इसके अलावा भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और आरबीआई एमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी फंड ने टीसीएस के क्रमश: 16.69 लाख और 7.69 लाख शेयर की पेशकश की।
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!