टाटा स्टील ब्रिटेन में कर सकती है 1,200 कर्मचारियों की छंटनी

Edited By ,Updated: 17 Oct, 2015 04:32 PM

tata steel britain

भारत की इस्पात क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टाटा स्टील ब्रिटेन में अपने संयंत्र में 1,200 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा कर सकती है।

लंदन: भारत की इस्पात क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टाटा स्टील ब्रिटेन में अपने संयंत्र में 1,200 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा कर सकती है। यह बात ब्रिटेन मीडिया में आई रिपोर्ट में कही गई है।  
 
कंपनी उत्तरी इंग्लैंड के स्कनथॉर्प इस्पात संयंत्र में कर्मचारियों की संख्या घटा सकती है जहां 3,000 कर्मचारी काम करते हैं। इसके अलावा स्काटलैंड संयंत्र में भी कर्मचारियों की छंटनी हो सकती है। टाटा ने एक बयान जारी कर सिर्फ यह कहा कि वह स्थिति की समीक्षा करती रहती है हालांकि, उसने कर्मचारियों की छंटनी की खबर की पुष्टि करने से इनकार किया।  
 
प्रवक्ता ने कहा ‘‘हमने पिछले महीनों और वर्षों में अपने ब्रिटेन के कारोबार में  कई तरह के ढांचागत परिवर्तन किए हैं ताकि हम ज्यादा प्रतिस्पर्धी बन सकें। हर कंपनी की तरह हम भी अपने कारोबार प्रदर्शन की समीक्षा करते रहते हैं।’’ स्काय न्यूज ने सूत्रों के हवाले से कहा कि स्काटलैंड में 400 कर्मचरियों की छंटनी हो सकती है और शेष स्कनथॉर्प संयंत्र में हो सकती है।  
 
कर्मचारी संगठनों ने इस बारे में आशंका जाहिर की है। कम्यूनिटी यूनियन के महासचिव रॉय रिकहस ने कहा ‘‘यह हमारे इस्पात समुदाय  के लिए एक और झटका है और इससे ब्रिटेन के इस्पात उद्योग की तंगहाली जाहिर होती है। इस मामले में सरकारी पहल की जरूरत है।’’ 
 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!