टैक्स कलेक्शन बीते वित्त वर्ष में उछलकर रिकॉर्ड 27 लाख करोड़ रुपए के पार

Edited By jyoti choudhary,Updated: 08 Apr, 2022 03:49 PM

tax collections jumped past rs 27 lakh crore in the last financial year

सरकार के लिए अच्छी खबर है। वित्त वर्ष 2021-22 में टैक्स रेवेन्यू कलेक्शन में 34 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया। देश में कुल कर संग्रह बीते वित्त वर्ष 2021-22 में रिकॉर्ड 27.07 लाख करोड़ रुपए रहा। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर संग्रह में उछाल से कुल संग्रह...

बिजनेस डेस्कः सरकार के लिए अच्छी खबर है। वित्त वर्ष 2021-22 में टैक्स रेवेन्यू कलेक्शन में 34 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया। देश में कुल कर संग्रह बीते वित्त वर्ष 2021-22 में रिकॉर्ड 27.07 लाख करोड़ रुपए रहा। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर संग्रह में उछाल से कुल संग्रह बढ़ा है। राजस्व सचिव तरूण बजाज ने शुक्रवार को कहा कि सकल कर संग्रह अप्रैल 2021 से मार्च 2022 में 27.07 लाख करोड़ रुपए जबकि बजट में अनुमान 22.17 लाख करोड़ रुपए का था। 

प्रत्यक्ष कर संग्रह इस दौरान 49 प्रतिशत उछलकर 14.10 लाख करोड़ रुपए रहा जो बजट अनुमान से 3.02 लाख करोड़ रुपए अधिक है। प्रत्यक्ष कर के अंतर्गत व्यक्तिगत आयकर और कंपनी कर आता है। बजाज ने कहा कि उत्पाद शुल्क और सीमा शुल्क समेत अप्रत्यक्ष कर संग्रह 2021-2 में 30 प्रतिशत बढ़कर 12.90 लाख करोड़ रुपए रहा जो बजट अनुमान से 1.88 लाख करोड़ रुपए अधिक है। 

बजट में अप्रत्यक्ष कर संग्रह 11.02 लाख करोड़ रुपए रहने का अनुमान लगाया गया था। कर-जीडीपी अनुपात बीते वित्त वर्ष में उछलकर 11.7 प्रतिशत पर पहुंच गया जो 2020-21 में 10.3 प्रतिशत था। यह 1999 के बाद सर्वाधिक है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!