Edited By Yaspal,Updated: 13 Apr, 2019 09:24 PM
जापान के उच्चतम न्यायालय ने निसान मोटर्स के पूर्व प्रमुख कार्लोस घोसन की अपील खारिज कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक जानकारी में कहा है कि घोसन के वकीलों ने उनकी हिरासत के खिलाफ जल्द रिहा...
तोक्यो: जापान के उच्चतम न्यायालय ने निसान मोटर्स के पूर्व प्रमुख कार्लोस घोसन की अपील खारिज कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक जानकारी में कहा है कि घोसन के वकीलों ने उनकी हिरासत के खिलाफ जल्द रिहाई के लिए अपील दायर की थी।जापान की निसान मोटर्स के पूर्व प्रमुख घोसन पर अपनी आय कम दिखाने के आरोप हैं। जिसके कारण उन्हें हिरासत में रखा गया है। इससे पहले निचली अदालतों ने उनसे रविवार तक दस दिन की हिरासत में पूछताछ करने का फैसला दिया था। इसी के खिलाफ घोसन ने जापान की सर्वोच्च अदालत में अपील दायर की थी। खबर के अनुसार अदालत ने बिना किसी व्याख्या के उनकी अपील को खारिज कर दिया।