CONSUMER FORUM: युवती के बालों पर नहीं चढ़ा कलर, अब यूनिसैक्स सैलून देगा जुर्माना

Edited By Supreet Kaur,Updated: 14 Jun, 2018 10:33 AM

the girl hair does not color now the unisex salon will pay a fine

जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने सैलून में दो बार बाल कलर कराए लेकिन उसके बालों पर रंग नहीं चढ़ा। इसके बाद उसने फोरम का दरवाजा खटखटाया। फोरम ने सुनवाई के बाद सैलून संचालिका को 4000 रुपए जुर्माना किया।

गाजियाबादः जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने सैलून में दो बार बाल कलर कराए लेकिन उसके बालों पर रंग नहीं चढ़ा। इसके बाद उसने फोरम का दरवाजा खटखटाया। फोरम ने सुनवाई के बाद सैलून संचालिका को 4000 रुपए जुर्माना किया।

PunjabKesari

क्या है मामला
दिल्ली निवासी श्रुति गांधी ने फोरम को बताया कि वह 10 अक्तूबर 2015 को वैशाली के महागुन मॉल में स्थित पिंकी सेठिया के यूनिसैक्स सैलून में बाल कलर व स्ट्रेट करवाने गई। उसने इस सैलून में बालों में कलर के साथ उन्हें स्ट्रेट कराया था। इसके लिए उसने 7000 रुपए का भुगतान किया। सैलून में कलर तो कर दिया गया लेकिन उसके बालों पर रंग नहीं चढ़ा। इसके बाद वह दोबारा सैलून में गई। वहां उसने फिर से बालों को कलर व स्ट्रेट कराया। इसके बावजूद उसके बालों पर मनचाहा रंग नहीं हो पाया। इतना ही नहीं उसके बाल भी स्ट्रेट नहीं हो पाए।

PunjabKesari

दूसरी बार भी रिजल्ट नहीं मिलने पर श्रुति ने सैलून की संचालिका से रुपए वापस मांगे। इस पर सैलून की मालिक ने रुपए देने से इंकार कर दिया और उसे फिर से यह ट्रीटमैंट कराने को कहा। इसके बाद शिकायतकर्ता ने ऐसा कराने पर अपने बाल खराब होने की बात कही और रुपए वापस करने की ही मांग की लेकिन सैलून संचालिका ने इससे साफ  इंकार कर दिया। इसके बाद श्रुति ने 5 मई 2016 को उपभोक्ता फोरम का दरवाजा खटखटाया।

PunjabKesari

यह कहा फोरम ने
फोरम की सुनवाई के दौरान सैलून संचालिका ने कहा कि उसने शिकायतकर्ता को तीसरी बार बालों का ट्रीटमैंट कराने को कहा था लेकिन वह नहीं आई। इस पर फोरम ने सैलून की मालिक को 4000 रुपए देने का आदेश दिया। साथ ही पीड़िता को पूरे रुपए वापस करने के लिए भी 60 दिन का वक्त दिया गया। यह भी कहा कि अगर वह समय से यह रकम अदा नहीं करती है तो उसे 10 प्रतिशत ब्याज के साथ ये रुपए पीड़िता को देने पड़ेंगे।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!