वित्त वर्ष 2019-20 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.6 प्रतिशत रहेगी: संयुक्तराष्ट्र रिपोर्ट

Edited By Isha,Updated: 24 Jan, 2019 11:42 AM

the indian economy will grow at 7 6 percent in fy 2019 20 united nations report

भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 2018-19 में 7.4 प्रतिशत तथा अगले वित्त वर्ष 2019-20 में 7.6 प्रतिशत रहेगी। संयुक्तराष्ट्र की बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है। संयुक्तराष्ट्र की वैश्विक आॢथक स्थिति एवं संभावनाएं (डब्ल्यूईएसपी)...

नई दिल्लीः भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 2018-19 में 7.4 प्रतिशत तथा अगले वित्त वर्ष 2019-20 में 7.6 प्रतिशत रहेगी। संयुक्तराष्ट्र की बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है। संयुक्तराष्ट्र की वैश्विक आॢथक स्थिति एवं संभावनाएं (डब्ल्यूईएसपी) 2019 रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2020-21 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत रहेगी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि वृद्धि को मजबूत निजी उपभोग और अधिक विस्तार वाले वित्तीय रुख तथा पिछले सुधारों के लाभ से सहारा मिल रहा है। इसमें कहा गया है कि मध्यम अवधि की वृद्धि दर के लिए निजी निवेश में सतत सुधार महत्वपूर्ण है। वैश्विक अर्थव्यवस्था का जिक्र करते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 और 2020 में इसकी वृद्धि दर तीन प्रतिशत के करीब रहेगी। संयुक्तराष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने आगाह करते हुए कहा कि वैश्विक आॢथक संकेतक काफी हद तक अनुकूल हैं, लेकिन वे पूरी कहानी नहीं बताते हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक आॢथक स्थिति एवं संभावनाएं 2019 में वैश्विक आॢथक वृद्धि दर के टिकाऊ होने पर ङ्क्षचता जताई गई है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!