हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार नई ऊंचाई पर, 45200 के ऊपर सेंसेक्स

Edited By jyoti choudhary,Updated: 07 Dec, 2020 10:22 AM

the market is at a new high on the first trading day of the week

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में शानदार खरीदारी देखी जा रही। सेंसेक्स 171.73 अंक ऊपर 45,251.28 पर और निफ्टी 53 अंक ऊपर 13,311.55 पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, सेंसेक्स ने 45,272.23 और निफ्टी ने 13,318.05 के स्तर को टच किया,

बिजनेस डेस्कः हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में शानदार खरीदारी देखी जा रही। सेंसेक्स 171.73 अंक ऊपर 45,251.28 पर और निफ्टी 53 अंक ऊपर 13,311.55 पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, सेंसेक्स ने 45,272.23 और निफ्टी ने 13,318.05 के स्तर को टच किया, जो दोनों इंडेक्स का हाइएस्ट लेवल है। निफ्टी बैंक इंडेक्स भी 30,130.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बाजार में तेजी के चलते BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 180.53 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।

स्टॉक्स अपडेट
निफ्टी में अदाणी पोर्ट का शेयर 4% ऊपर कारोबार कर रहा है। ONGC और गेल के शेयरों में 2-2% से ज्यादा की तेजी है। NTPC और BPCL के शेयरों में भी 2-2% की तेजी है। वहीं, HDFC बैंक, टाइटन और कोटक बैंक के शेयरों में 1-1% से ज्यादा की गिरावट है। इसके अलावा डिविज लैब और TCS के शेयरों में भी हल्की गिरावट है। सुबह सेंसेक्स 20.37 अंक ऊपर 45,099.92 पर और निफ्टी 6.30 अंक ऊपर 13,264.85 पर खुला।

एशियाई बाजारों में बिकवाली
आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 152 अंक नीचे 26,599 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 458 अंकों की गिरावट के साथ 26,377 पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 0.66% की गिरावट के साथ 3,421 पर कारोबार कर रहा है।

शुक्रवार को बाजार रिकॉर्ड तेजी
RBI द्वारा रेपो रेट को समान रखने का फैसला और GDP में गिरावट के अनुमान को घटाने का फैसले से बाजार नई ऊंचाई पर बंद हुआ था। BSE सेंसेक्स 446.90 अंक ऊपर 45,079.55 पर और निफ्टी 124.65 अंक ऊपर 13,258.55 पर बंद हुआ था। दोनों इंडेक्स का यह हाइएस्ट क्लोजिंग लेवल है। हालांकि, कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 45,148.28 और निफ्टी ने 13,280.05 के हाइएस्ट लेवल को टच किया, जो इंट्राडे के लिहाज से दोनों इंडेक्स का सर्वोच्च स्तर है। शुक्रवार को बाजार की रैली को बैंकिंग शेयरों ने लीड किया। निफ्टी बैंक इंडेक्स 603 अंक ऊपर 30,052 पर बंद हुआ था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!