Bank News : आम लोगों को मिली बड़ी राहत: 28 से 30 सितंबर तक बैंकों की होने वाली हड़ताल टली

Edited By Updated: 28 Sep, 2026 05:28 AM

the nationwide bank strike scheduled from september 28 to 30 has been postponed

28 से 30 सितंबर तक देशभर में प्रस्तावित बैंकों की तीन दिवसीय हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। रविवार देर रात इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के प्रतिनिधियों के बीच हुई अहम बैठक के बाद हड़ताल टालने का निर्णय लिया...

नई दिल्ली : 28 से 30 सितंबर तक देशभर में प्रस्तावित बैंकों की तीन दिवसीय हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। रविवार देर रात इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के प्रतिनिधियों के बीच हुई अहम बैठक के बाद हड़ताल टालने का निर्णय लिया गया।

हफ्ते में 5 दिन काम करने की मांग
कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन UFBU ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया था। यूनियनों की मुख्य मांग बैंकों में 'फाइव डे वर्किंग वीक' (5-day working week) की व्यवस्था लागू करने और हर शनिवार को अवकाश देने की है। वर्तमान समय में देश के बैंकों में केवल दूसरे और चौथे शनिवार को ही अवकाश रहता है।

2 साल से चर्चा में है प्रस्ताव, वित्त मंत्रालय ने की थी अपील
यूनियनों का तर्क है कि 5-डे वर्किंग का प्रस्ताव पिछले दो से अधिक वर्षों से चर्चा में है, जबकि सरकारी सूत्रों के अनुसार यह पिछले वेतन समझौते का हिस्सा नहीं था। इससे पहले वित्त मंत्रालय ने कर्मचारियों से हड़ताल न करने की अपील करते हुए चेतावनी दी थी कि इससे बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया था कि पारिवारिक पेंशन से जुड़ी मांगों को पिछली वार्ताओं में ही सुलझा लिया गया है।

26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का भी था प्रस्ताव
हफ्ते में 5 दिन काम की मांग को लेकर UFBU ने 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का भी प्रस्ताव दिया था। हालांकि, रविवार रात हुई वार्ता में इस मुद्दे पर अंतिम सहमति बनी है या नहीं और इसका आगे की हड़ताल पर क्या प्रभाव पड़ेगा, यह स्थिति तुरंत स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!