एक दिन की राहत के बाद आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल के दाम स्थिर

Edited By Supreet Kaur,Updated: 20 Sep, 2018 09:31 AM

the price of petrol rises again

एक दिन की राहत के बाद पेट्रोल के दाम में एक बार फिर तेजी दिखाई दे रही है। पेट्रोल के दाम में 6 पैसे की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है लेकिन डीजल के दाम में  कोई बदलाव नहीं देखा गया है। देश की राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल 6 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ 82.22...

बिजनेस डेस्कः एक दिन की राहत के बाद पेट्रोल के दाम में एक बार फिर तेजी दिखाई दे रही है। पेट्रोल के दाम में 6 पैसे की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है लेकिन डीजल के दाम में  कोई बदलाव नहीं देखा गया है। देश की राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल 6 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ 82.22 रुपए में बेचा जा रहा है, जबकि डीजल 73.87 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

PunjabKesari

पेट्रोल के दाम
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 82.22 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। मुंबई में यह 89.60 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 84.07 रुपए प्रति लीटर, हरियाणा में 82.80 रुपए प्रति लीटर, हिमाचल प्रदेश में 83.26 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 85.48 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

शहर पेट्रोल की कीमतें (रुपए में)
दिल्ली 82.22
मुंबई  89.60
कोलकाता  84.07
हरियाणा 82.80
हिमाचल प्रदेश 83.26
चेन्नई 85.48

PunjabKesari

डीजल की कीमतें
वहीं, डीजल की बात करें तो दिल्ली में यह 73.87 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 78.42 रुपए, कोलकाता में 75.72 रुपए, हरियाणा में 74.85 रुपए, हिमाचल प्रदेश में 74.14 रुपए और चेन्नई में 78.10 रुपए प्रति लीटर है।

शहर डीजल की कीमतें (रुपए में)
दिल्ली 73.87
मुंबई 78.42
कोलकाता 75.72
हरियाणा  74.85
हिमाचल प्रदेश 74.14
चेन्नई 78.10

PunjabKesari

पंजाब में पेट्रोल की कीमतें
वहीं, पंजाब की बात करें तो जालंधर में आज पेट्रोल 87.57 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। बाकी शहरों की बात करें तो अमृतसर में पेट्रोल 88.13 रुपए, लुधियाना में 88 रुपए और पटियाला में 87.94 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

शहर पेट्रोल की कीमतें (रुपए में)
जालंधर 87.57
अमृतसर 88.13
लुधियाना 88.00
पटियाला  87.94

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!