फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें लेटेस्ट रेट

Edited By jyoti choudhary,Updated: 08 Oct, 2021 11:15 AM

then the price of petrol and diesel increased know the latest rate

आज नवरात्रि के दूसरे दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल का रेट 103 रुपए के पार पहुंचा हुआ है। तेल कंपनियों ने आज डीजल और पेट्रोल दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। डीजल के दाम 35 पैसे तक बढ़े हैं तो वहीं पेट्रोल की

बिजनेस डेस्कः आज नवरात्रि के दूसरे दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल का रेट 103 रुपए के पार पहुंचा हुआ है। तेल कंपनियों ने आज डीजल और पेट्रोल दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। डीजल के दाम 35 पैसे तक बढ़े हैं तो वहीं पेट्रोल की कीमतें भी 30 पैसे तक बढ़ी हैं। दिल्ली में आज पेट्रोल 103.54 रुपए प्रति लीटर पर औैर डीजल 92.12 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। आखिरी बार 5 सितंबर को दाम कम किए गए थे, तब देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल 15 पैसे तक सस्ता हुआ था। 

जानें देश के प्रमुख शहरों में क्या रहा आज का भाव
शहर का नाम——पेट्रोल (रुपए/लीटर)——(डीजल रुपए/लीटर) 
दिल्ली————— 103.54—————— 92.12
मुंबई-—————109.54—————— 99.92
चेन्नई—————-101.01 -—————--96.60
कोलकाता————104.23—————-—95.23

ऐसे चेक करें आज के नए दाम
पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!