भारत में अपना कारोबार बंद करेगी TikTok, कंपनी ने कर्मचारियों को पत्र लिखकर दी सूचना

Edited By jyoti choudhary,Updated: 27 Jan, 2021 02:21 PM

tiktok will close its business in india the company wrote a letter to employees

चीनी सोशल मीडिया कंपनी बाइटडांस ने भारत में अपना कारोबार बंद करने की घोषणा की है। भारत में टिकटॉक और हेलो ऐप का स्वामित्व रखने वाली इस कंपनी की सेवाओं पर प्रतिबंधों जारी हैं। टिकटॉक के वैश्विक अंतरिम प्रमुख वेनेसा पाप्पस

बिजनेस डेस्कः चीनी सोशल मीडिया कंपनी बाइटडांस ने भारत में अपना कारोबार बंद करने की घोषणा की है। भारत में टिकटॉक और हेलो ऐप का स्वामित्व रखने वाली इस कंपनी की सेवाओं पर प्रतिबंधों जारी हैं। टिकटॉक के वैश्विक अंतरिम प्रमुख वेनेसा पाप्पस और वैश्विक व्यापार समाधान के उपाध्यक्ष ब्लेक चांडली ने कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में कंपनी के निर्णय के बारे में बताया कि वह टीम के आकार को कम कर रही है और इस निर्णय से भारत के सभी कर्मचारी प्रभावित होंगे। भारत में Bytedance के लगभग 2000 कर्मचारी हैं।

PunjabKesari

अधिकारियों ने कंपनी की भारत में वापसी पर अनिश्चितता व्यक्त की लेकिन कहा कि आने वाले समय में ऐसा होने की उम्मीद बनी हुई है। ईमेल में कहा गया है, "हम यह नहीं जानते कि हम भारत में कब वापसी करेंगे, हम अपने लचीलेपन पर भरोसा कर रहे हैं और आने वाले समय में ऐसा करने की इच्छा रखते हैं।"

PunjabKesari

बाइटडांस के एक सूत्र के अनुसार कंपनी ने बुधवार को एक टाउन हॉल का आयोजन किया, जहां उसने भारत के कारोबार को बंद करने के बारे में बताया। जब इस बारे में टिकटॉक के प्रवक्ता से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि कंपनी ने 29 जून 2020 को जारी भारत सरकार के आदेश का लगातार पालन कर रही है। 

PunjabKesari

23 जनवरी को सरकार ने लगाया स्‍थायी प्रतिबंध
भारत सरकार ने 19 जनवरी को लद्दाख में एक बार फ‍िर चीनी सैनिक और भारतीय सैनिकों के बीच भिड़ंत होने के बाद 23 जनवरी को TikTok समेत सभी 59 चीनी एप्‍स को स्‍थायी रूप से प्रतिबंधित करने की घोषणा की थी। सरकार ने इन सभी 59 एप को कारण बताओ नोटिस जारी करने के 7 माह बाद अब उन पर स्‍थायी प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर दी है। इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स और इनफोर्मेशन टेक्‍नोलॉजी मंत्रालय ने इन सभी एप को भेजे अपने ताजा पत्र में कहा था कि प्रतिबंध के बाद उनके द्वारा दिए गए उत्‍तर और उपलब्‍ध कराए गए स्‍पष्‍टीकरण भारत सरकार ने अपर्याप्‍त पाए हैं। इसके परिणामस्‍वरूप अस्‍थाई प्रतिबंध को अब स्‍थायी प्रतिबंध के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है।  
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!