Edited By Isha,Updated: 10 Jan, 2019 09:53 AM
पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत का सिलसिला लगातार जारी था पर आज इस पर ब्रेक लग गई । आज दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 38 पैसे और डीजल के दाम में 29 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई। दिल्ली में जहां कल पेट्रोल 68.50 रुपए प्रति लीटर
बिजनेस डेस्कः पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत का सिलसिला लगातार जारी था पर आज इस पर ब्रेक लग गई। आज दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 38 पैसे और डीजल के दाम में 29 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई। दिल्ली में जहां कल पेट्रोल 68.50 रुपए प्रति लीटर था जबकि डीजल का दाम भी 62.24 रुपए प्रति लीटर थे।
पेट्रोल के दाम
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की गई है। यहां पेट्रोल 40 पैसे बढ़कर 71.47 रुपए प्रति लीटर और डीजल 31 पैसे बढ़कर 66.01 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल 37 पैसे बढ़कर 71.01 रुपए प्रति लीटर और डीजल 29 पैसे बढ़कर 64.30 रुपए प्रति लीटर हो गया है। देश की आर्थिक राजधानी के रूप में मशहूर मुंबई में पेट्रोल 37 पैसे बढ़कर 74.53 रुपए प्रति लीटर और डीजल 31 पैसे बढ़कर 65.43 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के रेट
शहर |
पेट्रोल के दाम |
डीजल के दाम |
दिल्ली |
68.88 रूपए |
62.53 रूपए |
मुंबई |
74.53 रूपए |
65.43 रूपए |
कोलकाता |
71.01रूपए |
64.30 रूपए |
चेन्नई |
71.47 रूपए |
66.01 रूपए |
डीजल की कीमतें
वहीं, डीजल की बात करें तो दिल्ली में डीजल 62.53 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 65.43 रुपए, कोलकाता में 64.30 रुपए, और चेन्नई में 66.01 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
पंजाब में पेट्रोल-डीजल के दाम
आज पंजाब की बात करें तो जालंधर में पेट्रोल 73.86 रूपए, लुधियाना में 74.33 रूपए, अमृतसर 74.47 रूपए, पटियाला में 74.26 रूपए और चंडीगढ़ में 65.14 रूपए प्रति लीटर बिक रहा है।
जालंधर |
73.86 रूपए |
62.53 रूपए |
लुधियाना |
74.33 रूपए |
62.93 रूपए |
अमृतसर |
74.47 रूपए |
62.06 रूपए |
पटियाला |
74.26 रूपए |
62.87 रूपए |
चंडीगढ़ |
65.14 रूपए |
59.56 रूपए |
60 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचा कच्चा तेल
उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल भी लगातार तेजी पकड़ रहा है। गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल 60 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार करते हुए 60.93 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा। डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 50 डॉलर के स्तर को पार करते हुए 51.85 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहे था। हालांकि, सुबह के सत्र में दोनों लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।