Edited By Isha,Updated: 09 Nov, 2018 10:00 AM
देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार गिरावट से आम आदमी को राहत मिल रही है। शुक्रवार को पेट्रोल के दामों में 15 पैसे और डीजल के दामों में 15 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत...
बिजनेस डेस्कः देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार गिरावट से आम आदमी को राहत मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को पेट्रोल के दामों में 15 पैसे और डीजल के दामों में 15 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78.06 रुपए प्रति लीटर हो गया, वहीं डीजल 72.74 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां 15 पैसे कमी के साथ पेट्रोल 83.57 रुपए प्रति लीटर और डीजल 16 पैसे कमी के साथ 76.22 रुपए प्रति लीटर हो गया है। माना जा रहा है कि तेल का आयात सस्ता होने से देश में जहां पेट्रोल और डीजल समेत अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें घटती हैं, वहीं तेल आयात के लिए डॉलर की जरूरत कम होने से देसी मुद्रा रुपए की गिरावट को थामने में मदद मिलती है।
शहर |
पेट्रोल की कीमतें (रुपए में) |
डीजल की कीमतें (रुपए में) |
दिल्ली |
78.06 रुपए |
72.74 रुपए |
कोलकाता |
79.98 रुपए |
74.60 रुपए |
मुंबई |
83.57 |
76.22 रुपए |
चेन्नई |
81.08 |
76.89 रुपए |
पंजाब में पेट्रोल की कीमतें
पंजाब की बात करें तो जालंधर में आज पेट्रोल 83.27 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। अमृतसर में पेट्रोल 83.87 रुपए, लुधियाना में 83.74 रुपए और पटियाला में 83.67 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
शहर |
पेट्रोल की कीमतें (रुपए में) |
जालंधर |
83.27 |
अमृतसर |
83.87 |
लुधियाना |
83.74 |
पटियाला |
83.67 |
घर बैठे एेसे जानें दाम
आप भी अपने शहर में तेल की कीमत जानने के लिए iocl.com पर जा सकते हैं। यहां सभी शहरों के कुछ कोड दिए गए हैं, जिन्हें 9224992249 पर मैसेज कर अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत फोन पर जान सकते हैं।