आज पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं, जानिए आपके शहर में क्या है भाव

Edited By rajesh kumar,Updated: 03 Oct, 2020 11:45 AM

today there is no change in the prices of petrol and diesel

आज सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में आज पेट्रोल 81.06  और डीजल 70.46 रुपये प्रति लीटर रहा।

नई दिल्ली: आज सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में आज पेट्रोल 81.06 और डीजल 70.46 रुपये प्रति लीटर रहा। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार तीन अक्टूबर 2020 को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई जैसे प्रमुख शहरों में डीजल और पेट्रोल के भाव इस प्रकार है।

महानगर               पेट्रोल                      डीजल                        
दिल्ली 81.06 रुपए 70.46 रुपए
कोलकाता 82.59 रुपए 73.99 रुपए
मुंबई 87.74 रुपए 73.99 रुपए
चेन्नई                          84.14 रुपए                  73.99 रुपए                  


महीने में तीन रुपए से ज्यादा सस्ता हुआ डीजल
बता दें कि क्रूड ऑयल के दामों में आई कटौती का फायदा घरेलू बाजार को मिल रहा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम लुढ़क गए है और रुपये में मजबूती आई है। बीते 10 दिनों में डीजल के दाम करीब एक रुपए गिर चुका है। एक सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक डीजल के भाव में तीन रुपए प्रति लीटर से ज्यादा कम हो चुका है। वहीं, पेट्रोल के दाम पर कोई असर नहीं है।

PunjabKesari
कैसे बढ़ते हैं दाम
पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सहित अन्य चीजें जुड़ने के बाद दाम दोगुने हो जाते हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं।

PunjabKesari
ऐसे चेंक करें अपने-अपने शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव
पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!