सैंसेक्स की शीर्ष 7 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 60,911 करोड़ रुपए बढ़ा

Edited By ,Updated: 27 Nov, 2016 12:44 PM

top seven cos add rs 60 911cr in m cap  tcs steals the show

सैंसेक्स की शीर्ष 10 में से 7 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्कीट कैप) बीते सप्ताह 60,911 करोड़ रुपए बढ़ गया। सबसे अधिक लाभ में आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टी.सी.एस. रही। एच.डी.एफ.सी. बैंक, एस.बी.आई.

नई दिल्लीः सैंसेक्स की शीर्ष 10 में से 7 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्कीट कैप) बीते सप्ताह 60,911 करोड़ रुपए बढ़ गया। सबसे अधिक लाभ में आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टी.सी.एस. रही। एच.डी.एफ.सी. बैंक, एस.बी.आई. और कोल इंडिया को छोड़कर शेष 7 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में इजाफा हुआ। सप्ताह के दौरान टी.सी.एस. का बाजार पूंजीकरण 35,014.5 करोड़ रुपए बढ़कर 4,53,365.91 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। 

इंफोसिस के बाजार पूंजीकरण में 13,207.43 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ और यह 2,24,480.40 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत सप्ताह के दौरान 6,308.86 करोड़ रुपए बढ़कर 1,80,284.08 करोड़ रुपए रही। साप्ताहिक आधार पर आे.एन.जी.सी. का बाजार पूंजीकरण 2,523.87 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 2,38,056.51 करोड़ रुपए तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज का 1,994.67 करोड़ रुपए बढ़कर 3,22,277.96 करोड़ रुपए रहा। इसी तरह आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 1,124.64 करोड़ रुपए बढ़कर 2,77,226.72 करोड़ रुपए और एच.डी.एफ.सी. का बाजार पूंजीकरण 736.8 करोड़ रुपए बढ़कर 1,98,945.92 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। वहीं दूसरी आेर एस.बी.आई. का बाजार पूंजीकरण 11,450.09 करोड़ रुपए के नुकसान से 2,02,569.67 करोड़ रुपए पर आ गया। एच.डी.एफ.सी. बैंक का बाजार पूंजीकरण 5,723.11 करोड़ रुपए घटकर 3,03,146.48 करोड़ रुपए रह गया।   

कोल इंडिया का बाजार पूंजीकरण 1,738.08 करोड़ रुपए घटकर 1,88,767.31 करोड़ रुपए पर आ गया। शीर्ष दस की सूची में टी.सी.एस. पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: रिलायंस इंडस्ट्रीज, एच.डी.एफ.सी. बैंक, आई.टी.सी., आे.एन.जी.सी., इंफोसिस, एस.बी.आई., एच.डी.एफ.सी., कोल इंडिया तथा हिंद यूनिलीवर का स्थान रहा। बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार का सैंसेक्स 166.10 अंक या 0.63 प्रतिशत तथा नैशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 40.20 अंक या 0.49 प्रतिशत के लाभ में रहा। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!