Edited By jyoti choudhary,Updated: 01 Nov, 2019 04:44 PM
टीवीएस मोटर कंपनी की कुल बिक्री अक्टूबर महीने में 18.83 प्रतिशत गिरकर 3,23,368 इकाई रह गई। एक साल पहले इसी महीने उसने 3,98,427 वाहनों की बिक्री की थी। कंपनी ने बयान में कहा कि अक्टूबर महीने के दौरान दोपहिया वाहनों
नई दिल्लीः टीवीएस मोटर कंपनी की कुल बिक्री अक्टूबर महीने में 18.83 प्रतिशत गिरकर 3,23,368 इकाई रह गई। एक साल पहले इसी महीने उसने 3,98,427 वाहनों की बिक्री की थी। कंपनी ने बयान में कहा कि अक्टूबर महीने के दौरान दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 19.81 प्रतिशत गिरकर 3,08,161 इकाई पर रही। अक्टूबर 2018 में यह आंकड़ा 3,84,307 वाहन था।
इसमें कहा गया है कि घरेलू बाजार में उसकी दोपहिया वाहन बिक्री 25.45 प्रतिशत घटकर 2,52,684 इकाई पर रही। एक साल पहले की इसी अवधि में उसने 3,38,988 इकाइयों की बिक्री की थी। इस दौरान, कंपनी का निर्यात 20 प्रतिशत बढ़कर 69,339 इकाई हो गया। अक्टूबर 2018 में उसने 57,926 वाहनों का निर्यात किया था।