उड़ता पंजाब के बाद सोशल मीडिया पर छाया उड़ता टमाटर

Edited By ,Updated: 17 Jun, 2016 08:47 PM

udta punjab after udta tomatoes on social media

टमाटर के बढ़े हुए दाम देश की विभिन्न सब्जी मंडियों में तो छाए ही वहीं सोशल मीडिया में ...

नई दिल्ली : टमाटर के बढ़े हुए दाम देश की विभिन्न सब्जी मंडियों में तो छाए ही वहीं सोशल मीडिया में धमाल मचाए हुए हैं। टमाटर की कीमतों में हुई दोगुनी वृद्धि उपभोक्ताओं को अखर रही है। खासतौर पर गृहणियां जोकि मंडी में इन्हें खरीदने जाती हैं। हालांकि शुक्रवार को इस सब्जी के रेट में गिरावट भी दर्ज की गई लेकिन सोशल मीडिया पर टमाटर छाया रहा। लोग महंगाई के इस झटके पर सीधा-सीधा मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। सोशल मीडिया पर तो कई प्रकार की फनी फोटो शेयर कर सरकार का मजाक उड़ाया जा रहा है। उड़ता पंजाब फिल्म के बाद उड़ता टमाटर खूब धमाल मचाए हुए है।
 
पढि़ए लोगों के कुछ मजेदार ट्वीट्स
Geet Varun ‏@geetv79 
Rate Badal Raha Hai, Desh Nahin, Welcome to New Normals of Profiteers 
 
Geetansh ‏@Geetansh0022  
अरे भैया !!!
बड़े बड़े SCAMS हो रहे है। ये लो, महँगा चीज़ खाओ #UdtaTamatar 
 
BiharJai 
मोदी घुट्टी पीने के बाद न रहेगी भूख की याद, इसलिए न याद करो सलाद और दाल।
 
 
एनसीआर में दो दिन पहले ये था रेट
हिमाचल प्रदेश तथा हरियाणा से आपूर्ति बढऩे के बाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में इसके दाम नीचे आने शुरू हो गए हैं। आजादपुर मंडी में टमाटर के थोक भाव दो दिन पहले 60 रुपए किलो की ऊंचाई पर पहुंच गए थे। आज यह घटकर 20 से 40 रुपए किलो पर आ गए। हालांकि, खुदरा दाम अभी भी गुणवत्ता और स्थान के हिसाब से 50 से 80 रुपये किलो के बीच हैं। कृषि सचिव शोभना के पटनायक ने कहा, ‘‘टमाटर के लिए यह कम आपूर्ति वाला सीजन है। कीमतों  में बढ़ोतरी अस्थायी है और यह जल्द समाप्त होगी। दिल्ली में यह मुद्दा नहीं है, क्योंकि पहाड़ी इलाकों से टमाटर की आवक शुरू हो गई है।’’  

 
हरियाणा में 50 रुपए किलो तक बिका टमाटर
हरियाणा में भी टमाटर के दाम घटकर 20 से 30 रुपए किलो पर आ गए, जो दो दिन से 40 से 50 रुपए किलो पर चल रहे थे। हालांकि, दिल्ली में थोक कीमतों में आई गिरावट अभी असंगठित खुदरा बाजार में नहीं दिख रही है। स्थानीय सब्जी दुकानदारों से गुणवत्ता व जगह के हिसाब से टमाटर 50 से 80 रुपए किलो के भाव बेचा जा रहा है। मदर डेयरी के सफल आउटलेट्स में  टमाटर 58 रुपए किलो के भाव बिक रहा है। गोदरेज की नेचर्स बास्केट द्वारा इसे 80 रुपए किलो के भाव बेचा जा रहा है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!