Edited By Supreet Kaur,Updated: 06 Nov, 2019 09:08 AM
एशियाई बाजारों में सुस्ती देखने को मिल रही है। SGX NIFTY करीब चौथाई फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। निक्केई भी 0.05 फीसदी की मामूली बढ़त ही दिखा रहा है। हालांकि स्ट्रेट टाइम्स में 0.33 फीसदी की बढ़त नजर आ रही है। लेकिन हैंगसेंग लाल निशान में कारोबार...
नई दिल्लीः एशियाई बाजारों में सुस्ती देखने को मिल रही है। SGX NIFTY करीब चौथाई फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। निक्केई भी 0.05 फीसदी की मामूली बढ़त ही दिखा रहा है। हालांकि स्ट्रेट टाइम्स में 0.33 फीसदी की बढ़त नजर आ रही है। लेकिन हैंगसेंग लाल निशान में कारोबार कर रहा है। कोस्पी के साथ ही ताइवान और चीन के बाजार भी सुस्ती नजर आ रहे हैं।
अमरीकी बाजार से भी संकेत मिलेजुले मिल रहे है। कल Dow रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ था। तिमाही नतीजे, बेहतर आर्थिक आंकड़े से सहारा मिला। लेकिन S&P 500 लाल निशान में बंद हुआ था। हालांकि Nasdaq ऊपर बंद हुआ था। ट्रेड डील होने की उम्मीद से कच्चे तेल में तेजी का रुख कायम, ब्रेंट का भाव तिरसठ डॉलर के करीब पहुंचा, लेकिन सोने की चमक घटी, कल COMEX पर कीमतें 2 परसेंट गिरीं, एक महीने में सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट।