वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को परोसा बासी खाना, लगा एक लाख रुपए का जुर्माना

Edited By jyoti choudhary,Updated: 29 Nov, 2019 06:16 PM

vande bharat train served stale food to passengers fined one lakh rupees

सरकार ने शुक्रवार को बताया कि तेज गति की ट्रेन वंदे भारत में बासी खाना वितरित करने वाले सेवा प्रदाता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, उस पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया और नए सेवा प्रदाता की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।

नई दिल्लीः सरकार ने शुक्रवार को बताया कि तेज गति की ट्रेन वंदे भारत में बासी खाना वितरित करने वाले सेवा प्रदाता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, उस पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया और नए सेवा प्रदाता की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।

PunjabKesari

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर 2019 को नई दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत ट्रेन (गाड़ी संख्या 22435-36) में बासी खाना परोसे जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले की जांच की गई।

PunjabKesari

गोयल ने बताया कि गाड़ी में रात के खाने की आपूर्ति करने वाले सेवा प्रदाता मैसर्स होटल लैंडमार्क, कानपुर को खानपान सेवा मानकों का पालन न करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और उस पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि घटना के समय गाड़ी में मौजूद आईआरसीटीसी के संबंधित पर्यवेक्षकों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही नए सेवा प्रदाता की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। 

PunjabKesari

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!