विजय माल्या का ट्विटर अकाऊंट हैक, कई इनफोर्मेशन लीक

Edited By ,Updated: 09 Dec, 2016 12:27 PM

vijay mallya s twitter account hacked

भारत के फरार कारोबारी विजय माल्या का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक हो गया है। सूत्रों के अनुसार हैकरों ने माल्या के ट्विटर अकाऊंट से कई आपत्तिजनक ट्वीट पोस्ट किए हैं। हैकरों ने माल्या के कई अहम् दस्तावेज और जानकारी ट्वीटर अकाऊंट पर लीक कर दी।

नई दिल्लीः भारत के फरार कारोबारी विजय माल्या का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक हो गया है। सूत्रों के अनुसार हैकरों ने माल्या के ट्विटर अकाऊंट से कई आपत्तिजनक ट्वीट पोस्ट किए हैं। हैकरों ने माल्या के कई अहम् दस्तावेज और जानकारी ट्वीटर अकाऊंट पर लीक कर दी। ट्वीट में कुछ लिंक्स पोस्ट किए गए जिनपर माल्या की निजी संपत्ति, कारोबार, पासपोर्ट आदि की जानकारी होने का दावा किया गया है।  

हैकरों ने माल्या के ट्वीटर को 2 विदेशी पते और 2 फोन नंबर देकर दावा किया है कि वो माल्या के हैं। हैकर ने माल्या के आधिकारिक अकाऊंट से ट्विट किया है, “लीजियन तुम्हें खोज लेगा, तुम्हें हैक करेगा, तुम्हें बेनकाब कर देगा। क्या तुम सचमुच हमसे पंगा लेना चाहते हो?”

हैकरों ने ट्वीट किया है, “हम इस जालसाज और अपराधी के बारे में आपको अगले कुछ हफ्तों में और जानकारी देंगे” हैकर ने माल्या के कई ईमेल अकाऊंट और उनके पासवर्ड सार्वजनिक किए हैं। वहीं माल्या ने अपने ट्वीट से कहा है कि लीजियन नामक हैकर समूह ने उनके ईमेल अकाऊंट हैक कर लिए हैं और उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है।  


विजय माल्या पर विभिन्न भारतीय बैंकों के करीब 9 हजार करोड़ रुपए बकाया है। जब सभी बैंक मिलकर माल्या से कर्ज वसूलने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे तो माल्या ब्रिटेन फरार हो गए। उस समय तक माल्या राज्य सभा के सांसद थे। विदेश जाने से एक दिन पहले तक वो संसद की कार्रवाई में शामिल हुए थे। ब्रिटेन फरार होने के बाद उन्हें संसद सदस्यता रद्द कर दी गई थी। दो अलग-अलग अदालतों ने माल्या को कर्ज ने चुकाने के मामले में भगोड़ा घोषित किया है।


राहुल गांधी का हुआ था ट्विटर हैक
इससे पहले इसी समूह ने कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का आधिकारिक ट्विटर अकाऊंट हैकर कर लिया था। हैकरों ने राहुल के अकाऊंट पर कई आपत्तिजनक पोस्ट कर दी थी। हैकरों ने ट्विटर पर राहुल और गांधी परिवार के लिए आपत्तिजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया था। हालांकि राहुल की टेक टीम ने कुछ ही देर में अकाउंट पर नियंत्रण दोबारा वापस पा लिया था लेकिन अगले ही दिन लीजियन ने कांग्रेस पार्टी का अकाऊंट हैक कर लिया।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!