Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Mar, 2018 10:37 AM
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हर कोई इस खास दिन को महिलाओं के लिए समर्पित करने में लगा हुआ है। एेसे में देश की विमानन कंपनियां भी किसी से पीछे नहीं हैं। घरेलू एयरलाइंस कंपनी विस्तारा ने महिला दिवस को मौके पर एक विशेष ऑफर पेश किया है।
नई दिल्ली (अनिल सलवान): अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हर कोई इस खास दिन को महिलाओं के लिए समर्पित करने में लगा हुआ है। एेसे में देश की विमानन कंपनियां भी किसी से पीछे नहीं हैं। घरेलू एयरलाइंस कंपनी विस्तारा ने महिला दिवस को मौके पर एक विशेष ऑफर पेश किया है।
इस ऑफर में शुरुआती किराया 1,099 रुपए है। यह ऑफर केवल 24 घंटे के लिए उपलब्ध है- 7 मार्च रात 12 बजे से 8 मार्च रात 12 बजे तक। इस ऑफर के तहत यात्री 16 मार्च से 10 अक्टूबर 2018 के बीच यात्रा कर सकते हैं।
कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी देते हुए कहा कि इकोनॉमी क्लास का शुरुआती किराया 1099 रुपए, प्रीमियम इकोनॉमी का 2799 रुपए और बिजनेस क्लास का शुरुआती किराया 7999 रुपए है। इसके अलावा, महिला दिवस के अवसर कंपनी क्लब विस्तारा महिला यात्रियों को 1000 बोनस विस्तारा अंक दे रही है अगर वे 8 मार्च, 2018 को टिकट बुक कराते हैं। इसके साथ ही अगर आप पेटीएम से टिकट बुक कराते हैं तो कंपनी 10 फीसदी कैशबैक देगी।