दुष्प्रचार के जरिए हमें निशाना बनाया जा रहा है, अदालत जाएंगे: अडाणी समूह

Edited By jyoti choudhary,Updated: 23 Jan, 2021 04:39 PM

we are being targeted through propaganda will go to court adani group

अरबपति उद्योगपति गौतम अडाणी की अगुवाई वाले अडाणी समूह ने कहा है कि दुष्प्रचार और दुर्भावना से प्रेरित झूठे ऑनलाइन अभियान के जरिए उसे निशाना बनाया जा रहा है। समूह ने शनिवार को कहा कि वह अपने हितों की रक्षा के लिए कार्रवाई करेगा

बिजनेस डेस्कः अरबपति उद्योगपति गौतम अडाणी की अगुवाई वाले अडाणी समूह ने कहा है कि दुष्प्रचार और दुर्भावना से प्रेरित झूठे ऑनलाइन अभियान के जरिए उसे निशाना बनाया जा रहा है। समूह ने शनिवार को कहा कि वह अपने हितों की रक्षा के लिए कार्रवाई करेगा और अदालत में मामला दायर करेगा। अडाणी समूह ने अपने ट्विटर हैंडल पर बयान में हालांकि किसी विशेष आरोप का जिक्र नहीं किया है। 

बयान में कहा गया है कि कुछ निहित स्वार्थ वाले तत्व देश के रणनीति हितों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। समूह के ट्विटर हैंडल पर डाले गए पोस्ट ‘दुष्प्रचार के खिलाफ कार्रवाई की जरूरत पर खुला पत्र' में कहा गया है कि समूह पर इस दुष्प्रचार अभियान का असर पड़ रहा है। बयान में कहा गया है कि ‘सच्चाई, उद्देश्य और निष्पक्षता' सही व संतुलित पत्रकारिता के सिद्धान्त हैं लेकिन कई अवसरों पर अडाणी समूह को दुष्प्रचार के जरिए निशाना बनाया जाता है। हम दुर्भावना से प्रेरित ऑनलाइन मीडिया अभियान का भी शिकार बने हैं। हमारे परिचालन को लेकर झूठा प्रचार किया जा रहा है, जिससे शेयरधारकों का नुकसान हो रहा है।

गुजरात के अरबपति उद्योगपति गौतम अडाणी पर आरोप लगता रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में उन्हें अनुचित फायदा पहुंचाया जा रहा है। हाल के समय में समूह पर आरोप लगा है कि तीन विवादास्पद कृषि कानूनों से उसे लाभ होगा। भाजपा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने पिछले सप्ताह आरोप लगाया था कि अडाणी समूह पर बैंकों की गैर-निष्पादित आस्तियों (एनपीए) का 4.5 लाख करोड़ रुपए का बकाया है। हालांकि, समूह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि उसने कभी बैंक कर्ज चुकाने में चूक नहीं की है।  
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!