विश्व बैंक ने कई भारतीय कंपनियों को किया प्रतिबंधित

Edited By Pardeep,Updated: 05 Oct, 2018 12:51 AM

world bank has prohibited many indian companies

विश्व बैंक ने कई भारतीय कंपनियों और लोगों को दुनिया भर की अपनी विभिन्न परियोजनाओं से प्रतिबंधित कर दिया है। विश्व बैंक ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। विश्व बैंक ने हालिया वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि उसने धोखाधड़ी तथा फर्जीवाड़े के कारण ओलिव हैल्थ...

वाशिंगटन: विश्व बैंक ने कई भारतीय कंपनियों और लोगों को दुनिया भर की अपनी विभिन्न परियोजनाओं से प्रतिबंधित कर दिया है। विश्व बैंक ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। 

विश्व बैंक ने हालिया वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि उसने धोखाधड़ी तथा फर्जीवाड़े के कारण ओलिव हैल्थ केयर और जय मोदी को प्रतिबंधित किया है। ये दोनों बंगलादेश में विश्व बैंक की एक परियोजना पर काम कर रहे थे। ओलिव हैल्थ केयर को 10 साल 6 महीने के लिए तथा जय मोदी को 7 साल 6 महीने के लिए प्रतिबंधित किया गया है। 

विश्व बैंक ने इनके अलावा एंजलिक इंटरनैशनल लिमिटेड को साढ़े 4 साल के लिए प्रतिबंधित किया है। कंपनी इथियोपिया और नेपाल में विश्व बैंक की परियोजना पर काम कर रही थी। अर्जेंटीना और बंगलादेश में विश्व बैंक की परियोजना पर काम कर रही फैमिली केयर को 4 साल के लिए प्रतिबंधित किया गया है। इनके अलावा मधुकॉन प्रोजैक्ट््स लिमिटेड को 2 साल के लिए और आर.के.डी. कंस्ट्रक्शंस प्राइवेट लिमिटेड को डेढ़ साल के लिए प्रतिबंधित किया गया है। दोनों कंपनियां देश में ही विश्व बैंक की परियोजना पर काम कर रही थीं। 

एक साल से कम समय के लिए प्रतिबंधित की गई भारतीय कंपनियों में तात्वे ग्लोबल एनवायरनमैंट प्राइवेट लिमिटेड, एस.एम.ई.सी. (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड और मैकलॉड्स फार्मास्यूटीकल्स लिमिटेड शामिल हैं। विश्व बैंक ने कुल 78 कंपनियों पर रोक लगाई है। इनके अतिरिक्त 5 कंपनियों पर शर्तों के साथ प्रतिबंध लगा है।     

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!